{"_id":"69b862e93a4ec0afce0bf59e","slug":"health-news-saharanpur-news-c-29-1-mng1005-167140-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिला परिषद मार्केट में हरियाणा के नारकोटिक्स विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिला परिषद मार्केट में हरियाणा के नारकोटिक्स विभाग का छापा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिला परिषद मार्केट में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने छापा मारा। यह कार्रवाई शामली में बेची गई प्रतिबंधित दवा के बारे में जानकारी लेने के लिए की गई। छापे के दौरान ब्रज फार्मा एजेंसी संचालक राहुल शर्मा को से पूछताछ की गई।
जिला औषधि निरीक्षक पवन कुमार शाक्य ने बताया कि हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार और सहायक सब इंस्पेक्टर बालेंद्र कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ जिला परिषद मार्केट पहुंचे।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि जिला परिषद मार्केट स्थित ब्रज फार्मा की ओर से नारकोटिक्स श्रेणी की प्रतिबंधित दवाएं एल्पो 05 और प्रोमैक्स स्पास दिसंबर माह में शामली के डिंपल मेडिकल एजेंसी को सप्लाई की गई थीं, जहां से इन दवाइयों की बिक्री हरियाणा में की गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम के छापे में बड़े पैमाने पर यह प्रतिबंधित दवाएं बरामद की गईं। इसी को लेकर ब्रज फार्मा पर भी छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि छापे के समय दुकान से कोई प्रतिबंधित दवा बरामद नहीं हुई। उन्होंने बताया कि कार्रवाई का उद्देश्य दवाओं की अवैध सप्लाई और वितरण श्रृंखला को रोकना है।
हिरासत में लिए गए कारोबारी से अब विस्तृत पूछताछ की जाएगी और अन्य लोगों तक इस अवैध नेटवर्क के संबंध का पता लगाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा के करनाल जनपद के थाना मधुबनी से टीम पहुंची थी।