फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Health department's HMIS portal closed for three and a half months

Saharanpur News: स्वास्थ्य विभाग का एचएमआईएस पोर्टल साढ़े तीन महीने से बंद

Mon, 19 Jun 2023 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Health department's HMIS portal closed for three and a half months
अपडेट नहीं हो रही महिलाओं के प्रसव और बच्चों के टीकाकरण की रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग के एचएमआईएस (हेल्थ मैनेजमेंट इंफारमेशन सिस्टम) के पोर्टल पर ऑनलाइन सूचना देनी होती है। यह पोर्टल पिछले करीब साढ़े तीन महीने से बंद है। इसके चलते जिले में हर महीने बनने वाली गर्भवती महिलाओं के प्रसव, बच्चों के टीकाकरण सहित अन्य कार्यक्रमों की रिपोर्ट नहीं जा पा रही है।

राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन की योजनाओं की प्रगति के आंकड़े स्वास्थ्य विभाग के द्वारा एचएमआईएस पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं। केंद्र सरकार के अधिकारी योजनाओं की समीक्षा करते हैं। कई बार जिला स्तर पर स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा पोर्टल पर दर्ज किए जाने वाले आंकड़े ठीक नहीं भरे जाते। एचएमआईएस पोर्टल की जगह प्रदेश के लिए यूपीएचएमआईएस पोर्टल भी है, जिस पर भी आंकड़ों की रिपोर्ट भेजी जाती है। केंद्र सरकार का एचएमआईएस पोर्टल मार्च से बंद है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि पोर्टल पर कुछ तकनीकी काम चल रहा है। फिलहाल आंकड़ों की रिपोर्ट यूपीएचएमआईएस पर दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed