फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Health department will get 20 new doctors, interview today

Saharanpur News: स्वास्थ्य विभाग को मिलेंगे 20 नए डॉक्टर, साक्षात्कार आज

Mon, 05 Feb 2024 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 05 Feb 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Health department will get 20 new doctors, interview today
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग को 20 नए चिकित्सक मिलेंगे। इनकी नियुक्ति मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी और हेल्थ एंड वेलनेस सेटरों की जाएगी। इसके लिए सोमवार यानी आज कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वॉक इन इंटरव्यू होंगे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शहरी मिशन, 15वें वित्त आयोग के तहत सरकारी अस्पतालों में संविदा पर वॉक इन इंटरव्यू के जरिए चिकित्सकों की नियुक्ति की जानी है। एसबीडी जिला अस्पताल में ईएमओ के दो, चिकित्साधिकारी के एक, ट्रामा सेंटर में एमओ के तीन और एक मेडिकल ऑफिसर (फिजिशियन) के पद पर नियुक्ति होगी। इसी तरह शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में एक चिकित्साधिकारी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवबंद में एक महिला चिकित्साधिकारी के पद के लिए वॉक इन इंटरव्यू होगा। अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर चिकित्साधिकारियों के आठ पदों पर, एनसीडी सेल पर एक और सीएचसी एनसीडी क्लीनिक पर दो मेडिकल ऑफिसर (फिजिशियन) की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि उक्त 20 पदों पर सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में वॉक इन इंटरव्यू होगा। इन चिकित्सकों की नियुक्ति 15वें वित्त आयोग के तहत एक साल के लिए की जाएगी। उसके बाद भारत सरकार के अनुमोदन पर समय को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed