{"_id":"590784474f1c1b36514426b7","slug":"health-department-ran-dead-on-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से मौतों पर दौड़ा स्वास्थ्य विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से मौतों पर दौड़ा स्वास्थ्य विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 02 May 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
सामुदायिक केंद्र के पास गंदगी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहाररपुर के लखनौती के कुंडा कलां में बुखार से हुई मौतों की खबरें समाचार पत्रों की सुर्खियां बनते ही स्वास्थ्य विभाग की नींद खुल गई है। सोमवार को खुद मुख्य चिकित्साधिकारी ने गांव पहुंचकर अपने सामने सफाई अभियान शुरू कराया।
साथ ही अधिनस्थों को बुखार को फैलने से रोकने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। गंगोह सीएचसी के अतिसंवेदनशील गांव कुंडा कलां में एक बार फिर बुखार ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।
इस बार भी छह मौतें गांव में बुखार से हो चुकी है। बुखार का तांडव शुरू होने के बाद सोमवार को सीएमओ बीएस सोढ़ी, डा. ओपी सिंह, सीएचसी प्रभारी अनवर अंसारी के साथ गांव में पहुंचे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की टीम ने गांव में हो रही मौतों के कारण जानने का प्रयास किया। सीएमओ ने गांव में जगह-जगह पड़ी गंदगी और नालियों की बनावट को देखकर नाराजगी जताई।
उन्होंने गंदगी की सफाई के लिए दिशा निर्देश देने के साथ ही अपने सामने सफाई कार्य शुरू कराया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया वे डीएम से मिलकर नालियों का निर्माण कराने का काम करेंगे।
साथ ही ग्रामीणों से अपील की वह घरों में गंदा पानी इकट्ठा ना होने दें और बच्चों का धान के खेतों से दूर रखें। उन्होंने नालियों में एंटी लारवा डालने और फॉगिंग कराने के भी आदेश अधिनस्थों को दिए।
ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि गांव में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक तैनात नहीं है। इस पर उन्होंने तत्काल पीएचसी में चिकित्सक की तैनाती करने के आदेश भी दिए। बताया कि कल से चिकित्सक आ जाएंगे। करीब दो घंटे तक गांव में रुकने के बाद सीएमओ लौट गए।