फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Health department on alert for Holi, 30 beds reserved

Saharanpur News: होली के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 30 बेड किए आरक्षित

Mon, 02 Mar 2026 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Health department on alert for Holi, 30 beds reserved
- होली के दौरान घायलों और बीमार होने वालों को वार्ड में किया जाएगा भर्ती
विज्ञापन


- विशेषज्ञ चिकित्सकों की लगाई ड्यूटी, ब्लड बैंक में पर्याप्त रक्त की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। होली पर अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने पर जिला अस्पताल के अलावा जिले की सभी सीएचसी-पीएचसी पर तुरंत इलाज मिलेगा। मरीजों को भर्ती करने के लिए 30 बेड आरक्षित किए गए हैं। में दवाओं और ब्लड बैंक में रक्त की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

होली के लिए एसबीडी जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्टाफ अलर्ट रहेगा। एंबुलेंस को सतर्क कर दिया गया है। होली के दिन महिला अस्पताल के लेबर रूम में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। होली पर्व पर रंग खेलने के दौरान लोगों को चोट लग जाती है। इसके अलावा खाने-पीने में संतुलन न होने के कारण स्वास्थ्य बिगड़ता है। इसे देखते हुए जिला अस्पताल अलर्ट मोड में है। जिला अस्पताल में 30 बेड आरक्षित किए गए हैं। होली के दिन इमरजेंसी में 24 घंटे चिकित्सक मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन

विशेषज्ञ चिकित्सक ऑनकाॅल उपलब्ध रहेंगे। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. केवी सिंह ने बताया कि होली के दिन रंग खेलते समय सावधानी बरतें। केमिकल वाले रंग से होली खेलने की जगह हर्बल रंग का प्रयोग करें। मुंह और हाथ में नारियल या सरसों का तेल लगा लें। इससे रंगों का असर कम होगा। आंखों में रंग, अबीर-गुलाल पड़ जाने पर साफ पानी से धोएं। दिक्कत कम न होने पर नेत्र रोग विशेषज्ञ को दिखाएं। होली खेलने के बाद साबुन से स्नान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed