{"_id":"643ee07fd4817885f50677bc","slug":"health-department-issued-alert-regarding-heat-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-1096-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
Tue, 18 Apr 2023 11:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 18 Apr 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में गर्मी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लू लगने तथा हीट स्ट्रोक के लक्षण और बचाव की जानकारी को भी सार्वजनिक किया है, जिससे मरीज लापरवाही न बरते।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि रैपिड रेस्पांस टीम का गठन जनपद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी कर दिया गया है। जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास संक्रामक रोगों और लू के प्रकोप के इलाज के लिए पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। गर्मी से जनपद में अभी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। रोजाना स्वास्थ्य केंद्रों से लू की रिपोर्ट शासन में भेजी जा रही है।
-- हीट स्ट्रोक के लक्षण
-गर्म, लाल, शुष्क त्वचा का होना
-पसीना नहीं आना
-तेज पल्स होना यानी नाड़ी की गति तेज होना तथा सांस की गति तेज होना।
-व्यवहार में परिवर्तन आना जैसे गफलत में उलटा सीधा बोलना।
-सिर में दर्द, मतली, थकान और कमजोरी आना व चक्कर आना।
-पेशाब का न होना।
-- हीट स्ट्रोक के बचाव
-अधिक से अधिक पानी पीयें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें।
-तेज धूप में निकलने से बचें, निकलना जरूरी हो तो छाता लेकर और पानी पीकर निकलें।
-यात्रा करते समय अपने साथ पर्याप्त मात्रा में पानी रखें।
-ओआरएस, लस्सी, चावल का पानी, नींबू पानी और छाछ का प्रयोग करें।
-पालतू जानवरों को भी धूप से बचाएं और छांव में रखें।
-गर्भस्थ महिलाओं, छोटे बच्चों और वृद्ध लोगों की अधिक देखभाल रखें।
-चाय और कॉफी पीने से परहेज करें, बासी भोजन न खाएं।
-बाहरी चीजें खाने से बचें, रस वाले फलों का इस्तेमाल करें।