{"_id":"648373f96704c50806064494","slug":"health-department-got-99-anms-will-be-posted-at-sub-centers-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-3909-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: स्वास्थ्य विभाग को मिलीं 99 एएनएम, उपकेंद्रों पर होंगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: स्वास्थ्य विभाग को मिलीं 99 एएनएम, उपकेंद्रों पर होंगी तैनाती
Sat, 10 Jun 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 10 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग को 99 एएनएम मिली हैं। इनकी तैनाती ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित उपकेंद्रों पर होंगी। एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित हो गए हैं। एएनएम की तैनाती होने से गर्भवती एवं बच्चों का टीकाकरण, मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा।
शुक्रवार को जिला अस्पताल परिसर स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह हुआ। नियुक्ति पत्र वितरण से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद नगर विधायक राजीव गुंबर ने एएनएम को नियुक्ति पत्र वितरित किए और सभी को बधाई दी। उन्होंने सभी से कहा कि वह अच्छा कार्य करें, जिससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में अधिक से अधिक सुधार हों।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने बताया कि वर्ष 2007 के बाद कोई भी एएनएम की नियुक्ति रेगुलर कैडर के रूप में नहीं हुई, जिससे लगभग 40 प्रतिशत उपकेंद्र रिक्त चले आ रहे हैं। इन 99 एएनएम के मिलने से ग्रामीण क्षेत्रों के उपकेंद्रों पर स्वास्थ्य सेवाओं में खासा सुधार होगा। इस अवसर पर एसीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. संजय यादव, डॉ. कुनाल जैन, डीपीएम खालिद हुसैन, बृजेश कुमार, मुदस्सर अली, लोहित भारती आदि मौजूद रहे।