फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   health department got 24 staff nurses

स्वास्थ्य विभाग को मिली 24 स्टाफ नर्स

Sun, 20 Nov 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
health department got 24 staff nurses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। स्वास्थ्य विभाग को 24 स्टाफ नर्स मिल गई है। यह स्टाफ नर्स स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा जिला अस्पताल, महिला अस्पताल में तैनात होगी। नगर विधायक ने सभी स्टाफ नर्सो को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से प्रदेश में चयनित 1354 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इनमें से सहारनपुर स्वास्थ्य विभाग को 24 स्टाफ नर्सें मिली हैं। मुख्यमंत्री की वीसी के साथ उनके द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर विधायक राजीव गुंबर ने कलक्ट्रेट एनआईसी में स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। उन्होंने सभी स्टाफ नर्सों को राजकीय कार्यों में आने पर बधाई दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव मांगलिक ने चयनित स्टाफ नर्सों को उनके दायित्वों की जानकारी देते हुए अधिक क्षमता के साथ कार्य करने को कहा। साथ ही उन्होंने बताया कि समाज में अधिक से अधिक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते हुए उपचार के लिए आने वाले मरीजों से अच्छा व्यवहार करें। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश, डॉ. धर्मवीर सिंह, डॉ. संजय यादव, डॉ. कुनाल जैन, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़, जिला कार्यक्रम प्रबंधक खालिद हुसैन, डीसीपीएम बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed