फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Health department became alert after seeing the threat of corona

Saharanpur News: कोरोना के खतरे को देख स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट

Sun, 25 May 2025 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 25 May 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Health department became alert after seeing the threat of corona
सहारनपुर। कई राज्यों में कोरोना के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। हालांकि अभी तक प्रदेश सरकार ने कोई गाइडलाइन जारी नहीं की है। एहतियात देख विभाग तैयारियों में जुट गया है। पड़ोसी राज्य हरियाणा के यमुनानगर में कोरोना का केस मिलना चिंता बढ़ाने वाला है।
विज्ञापन

महाराष्ट्र, केरल, पांडुचेरी, दिल्ली और हरियाणा में कोरोना के केस मिले हैं। यमुनानगर निवासी एक महिला में कोरोना की पुष्टि हुई है। यमुनानगर जिले से सटा हुआ है और काफी लोग हरियाणा के यमुनानगर और अंबाला में काम करने के लिए जाते हैं। रोजाना आना-जाना करते हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग कोरोना के खतरे को देखकर अलर्ट हो गया है। विशेषज्ञ एहतियात बरतने, हरियाणा से आने वालों की निगरानी पर जोर देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इसको देख जिले में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि कोरोना से घबराने वाली बात नहीं है। सर्दी, जुकाम एवं नजला वाले लोग एहतियात बरतें। पंजीकृत चिकित्सक की सलाह पर दवा का सेवन करें। शासन से गाइडलाइन मिलते ही फिर से कंट्रोल रूम सक्रिय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed