फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Health department be aware of diseases

बीमारियों को लेकर सजग रहे स्वास्थ्य विभाग

Sat, 28 Aug 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Health department be aware of diseases
विकास भवन में बैठक लेते सांसद हाजी फजलुर्रहमान व मेयर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में साफ सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए। जिससे मलेरिया और डेंगू के प्रकोप से ग्रामीणों को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सजग रहने की जरूरत है। उन्होंने जर्जर एवं लटकी हुई विद्युत लाइनों को तत्काल सही कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन में जिला विकास समन्वय एवं अनुश्रवण समिति ‘दिशा’ की बैठक हुई। उसकी अध्यक्षता करते हुए सांसद ने कहा कि शहर में सीवर लाइन बिछाने में जो सड़कें टूट गई है उन्हें जल्द ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि गांव रसूलपुर में लटकी विद्युत की तारों को बीच में खंभे लगाकर ऊंचा उठवाया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मलिन बस्तियों में विद्युत कनेक्शन आसानी से उपलब्ध हो सके। उन्होंने बादशाहीबाग से हथिनीकुंड को जाने वाले रास्ते को दुरुस्त करने, अपात्रों को चिह्नित कर उनके राशन कार्ड निरस्त करने, स्मार्ट सिटी योजना के तहत हसनपुर एवं धोबीवाला तालाब का सुंदरीकरण कराने की मांग की।
विज्ञापन

बेहट कांग्रेस विधायक नरेश सैनी ने कहा कि विकास योजनाओं का लाभ हर पात्र को मिले। इसके लिए बेहतर कार्य योजना बनाई जाए। विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय में जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भर्ती प्रक्रिया की जानकारी चाही जिस पर जिलाधिकारी ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए कि पूरी प्रक्रिया की एक रिपोर्ट तैयार कर सदस्यों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम महापौर संजीव वालिया ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत पूरे शहर का समुचित विकास कराया जाएगा। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि यदि जनपद में कहीं पर भी अपात्र लोग राशन वितरण का लाभ ले रहें हों तो उन्हें चिह्नित किया जाए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, नगरयुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed