{"_id":"63388a22860f6b28ac7d987f","slug":"health-check-up-of-employees-and-family-members-saharanpur-news-mrt6077030198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों और परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों और परिजनों के स्वास्थ्य की जांच की
विज्ञापन
सहारनपुर। सीएलसी (शहरी आजीविका केंद्र) के तहत नगर निगम में ठेके पर कार्य कर रहे कर्मचारियों और उनके परिजनों के स्वास्थ्य की जांच के लिए सीएलसी में शिविर का आयोजन हुआ। कर्मचारियों और उनके परिजनों ने शिविर में स्वास्थ्य की जांच कराई।
शिविर का उद्घाटन महापौर संजीव वालिया ने किया। कर्मचारियों और उनके परिजनों की शुगर, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर सहित अनेक रोगों की नि:शुल्क जांच की गई। ईएसआई हॉस्पिटल की सीएमओ डॉ. प्रणति जोशी, डॉ. रोहित ठाकुर, डॉ. नितिका, डॉ. अभिषेक, डॉ. विनय सिंह ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दी।
सीएलसी प्रबंधक रजत नरुला ने ईएसआईसी (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) योजना के लाभ विस्तार से बताए। शिविर को सफल बनाने में पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र धवन, पार्षद अशोक राजपूत, रेखा गौतम, अमित बहुगुणा, कृष्णकांत मिश्रा, राजीव सिंह, प्रताप, अभिषेक, मोहित, हिमांशु, विशाल, चांद आदि मौजूद रहे। संवाद