फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Health camps decreased, patients increasing

स्वास्थ्य शिविर घटे, बढ़ रहे मरीज

Fri, 12 Nov 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Health camps decreased, patients increasing
सहारनपुर। वेक्टर जनित रोगों पर नियंत्रण के लिए शहर और गांवों में लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविरों में भारी कमी की गई है। पहले जहां प्रतिदिन 25 से 30 जगहों पर शिविर लगाए जा रहे थे अब उनकी संख्या घटकर छह से सात रह गई है। शिविरों में कमी बीते सप्ताह भर से ही की गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपदीय एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य टीमों के द्वारा ब्लॉक नकुड़ के गांव भैरमऊ और कुराली, ब्लॉक नानौता के गांव शिमलाना, ब्लॉक गंगोह के गांव तबर्रकपुर और खैरसाल, ब्लॉक साढ़ौली कदीम के गांव पांडली, ब्लॉक देवबंद के गांव गोपाली में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में कुल 325 रोगियों ने पहुंचकर इलाज कराया। इनमें बुखार के भी 62 रोगी पहुंचे, जिनके खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा स्वास्थ्य टीमों ने 1052 घरों पर जाकर 4203 लोगों को बीमारियों से बचने के लिए जागरूक किया। कुछ दिन पहले तक स्वास्थ्य शिविर गांवों के साथ ही शहर में भी आयोजित किए जा रहे थे। प्रतिदिन 25 से 30 शिविरों में प्रतिदिन बुखार के 150 से 200 तक मरीज सामने आ रहे थे। मगर अब शिविरों की संख्या छह से सात कर दी गई है। शहर में शिविर नहीं लगाए जा रहे हैं। चर्चा है कि बुखार के मरीजों की संख्या कम दर्शाने के लिए शिविरों की संख्या कम की गई है।
विज्ञापन

डेंगू के चार मरीज मिले
जनपद में शुक्रवार को डेंगू के चार मरीज मिले। चिकित्सा विभाग अभी तक 410 मरीजों में डेंगू की पुष्टि कर चुका है। अधिकारियों का दावा है कि जहां भी डेंगू का मरीज मिलता है। संबंधित परिवार के लोगों की भी जांच कराई जा रही है। साथ ही एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग भी कराई जाती रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस भी गांव या मोहल्ले में बुखार के अधिक मरीज होते हैं वहीं पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाते हैं। आशाओं से गांवों का फीडबैक लिया जा रहा है। चूंकि बीते कुछ दिन से बुखार कम हुआ है। इसीलिए शिविरों की संख्या कम हुई है।

शिवांका गौड़, जिला मलेरिया अधिकारी।
रोगों पर नियंत्रण को विशेष अभियान
सहारनपुर। संचारी रोगों के प्रकोप को देखते हुए शहर के आनंदनगर, सराय हिसामुद्दीन, शाही, मछयारान, गणपत सराय, नीमतला, पुरानी मंडी, सराय फैज, सराय गरीबा, खाकरोबान आदि में एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई गई। पार्षद मंसूर बदर ने बताया कि क्षेत्र में बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उनके प्रयास से एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई गई है। अभियान के दौरान सफाई निरीक्षक आनंद कुमार, सफाई नायक अब्दुल गफ्फार और सफाई कर्मचारियों को समान्नित किया गया। इस मौके पर हाजी रियाज, सैयद इरफान, बहार जुबैरी, इमरान अंसारी, बिलाल अंसारी, जीशान अंसारी, मुखिया रशीद, हाजी यूसुफ, बाबू चौधरी, चौधरी असलम, असलूब, फरीद अब्बास, नासिर खान, मसरूर बदर, मारूफ बदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed