फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Head-on collision between two bikes, one dead

Saharanpur News: दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत

Wed, 08 Jan 2025 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Head-on collision between two bikes, one dead

विज्ञापन
मिर्जापुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जाटोवाला में दो बाइक सवारों की आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार की जान चली गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया।

गांव जाटोवाला निवासी विशाल (22) पुत्र नाथीराम बाइक में पेट्रोल लेने के लिए अड्डे पर आ रहा था। वह सहारनपुर-विकासनगर मार्ग पर पहुंचा तो दूसरी तरफ से गांव का ही आरिफ पुत्र यामीन भी बाइक पर आ रहा था। दोनों की बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। यह देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया, जहां पर विशाल की मौत हो गई, जबकि आरिफ की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसके सिर एवं आंख में चोट है। विशाल अविवाहित था। तीन भाइयों में वह तीसरे नंबर का था। हरियाणा के रोपड में मजदूरी करता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed