{"_id":"643d3b09f195bf74cd0bbb37","slug":"head-constable-adesh-scored-84-30-per-cent-in-ugc-net-exam-and-aspires-to-become-an-ips-officer-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: हेड कांस्टेबल ने UGC नेट परीक्षा में पाए 84 फीसदी अंक, 12 घंटे ड्यूटी, फिर करते हैं पढ़ाई, IPS बनना सपना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: हेड कांस्टेबल ने UGC नेट परीक्षा में पाए 84 फीसदी अंक, 12 घंटे ड्यूटी, फिर करते हैं पढ़ाई, IPS बनना सपना
Mon, 17 Apr 2023 05:57 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 17 Apr 2023 05:57 PM IST
सार
Saharanpur News : हेड कांस्टेबल ने UGC नेट परीक्षा में 84.30 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। बताया गया कि आदेश कुमार 12 घंटे ड्यूटी करने के बाद पढ़ाई करते हैं। उनका सपना IPS बनने का है।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल आदेश कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सहारनपुर में डायल-112 पर तैनात हेड कांस्टेबल आदेश कुमार ने यूजीसी नेट परीक्षा में 84.30 अंक हासिल किए हैं। उनको एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बधाई दी। ड्यूटी के साथ कड़ी मेहनत कर उन्होंने यह परीक्षा पास की है। आदेश का प्रोफेसर या आईपीएस अधिकारी बनने का सपना है।
विज्ञापन
जनपद मेरठ के मोरना निवासी आदेश कुमार ने मास्टर डिग्री हिंदी में 65 प्रतिशत और दूसरी मास्टर डिग्री अर्थशास्त्र में 48 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह डायल-112 पर 12 घंटे की ड्यूटी करते हैं। आराम के समय पढ़ाई करते हैं। इसी मेहनत के बल पर अब उन्होंने यूजीसी नेट की परीक्षा में ऑल ओवर 84.30 अंक प्राप्त किए हैं। वह अब प्रोफेसर बनेंगे, लेकिन उनका सपना आईपीएस अधिकारी बनने का भी है। आदेश ने बताया कि इसके लिए वह तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
मां का सपना भी करेंगे पूरा, पिता करते थे मजदूरी
आदेश बताते हैं कि 15 अगस्त 2022 को उनकी माता का निधन हो गया था। मां का सपना था कि वह आईपीएस अधिकारी बने। वह इस सपने को पूरा करेंगे, जिस दिन मां का निधन हुआ, उस दिन वह परेड में थे और ड्यूटी पूरी घर पहुंचे, उनके सामने ही मां ने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: अतीक हत्याकांड: हमलावरों ने किया बड़ा खुलासा, चौंका देगा पिस्टल का ये राज, मेरठ के अपराधी से हुई थी मुलाकात
वहीं, आदेश के पिता विशंभर सिंह मजदूरी करते थे। आदेश के दो भाई और दो बहनें हैं। आदेश सबसे छोटा है। आदेश ने बताया कि उनका एक भाई विदेश में नौकरी करता है और दूसरा सीआरपीएफ में है, जबकि दोनों बहनों की शादी हो चुकी हैं। आदेश का कहना है कि एसएसपी बबलू कुमार से उन्हें आईपीएस अधिकारी बनने की प्रेरणा मिली है।
यह भी पढ़ें: भाजपा नेता सुसाइड केस: मां के नहीं थम रहे आंसू, बिलखते हुए बोलीं- नहीं चाहिए चेयरमैनी-मेंबरी, मेरा लाल लौटा दो