फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   He killed his cousin to escape punishment

Saharanpur News: सजा से बचने के लिए की थी चचेरे भाई की हत्या

Thu, 12 Jun 2025 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 12 Jun 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
He killed his cousin to escape punishment
सहारनपुर। नानौता पुलिस ने तोसीक हत्याकांड का खुलासा करते हुए बुधवार को तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तोसीक की हत्या उसके चचेरे भाई सलीम ने दोस्तों के साथ मिलकर की थी।
विज्ञापन

मृतक तोसीक व मुख्य हत्यारोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला नानौता थाने में दर्ज है। जिसका मामला अदालत में चल रहा है। दुष्कर्म के वादी और उसके परिवार को फंसाने के लिए तोसीक की हत्या का प्लान बनाया था।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि 17 मई माधोपुर रजबहा पटरी पर एक व्यक्ति का शव मिला था, जिसकी पहचान तोसीक पुत्र जाबिर निवासी माधोपुर के रूप में हुई थी। तोसीक के चचेरे भाई सलीम ने परिजनों पर दबाव बनाकर गांव के ही छह लोगों के खिलाफ तहरीर दिलवा दी थी, जिनके खिलाफ तहरीर दी गई उस परिवार ने तोसीक और सलीम पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करा रखा था, जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

n इस तरह दिया था हत्याकांड को अंजाम : 16 मई को तोसीक कोर्ट में तारीख पर नहीं गया था। इसी दिन उसने बातचीत के लिए व्हाट्सएप कॉल करके माधोपुर रजबहा पर बुला लिया। पहले से तैयार नजाकत और हुसैन के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
नजाकत ने डंडे से सिर पर वार किया, जबकि सलीम ने पीछे से दाव से हमला किया। हुसैन ने पुष्टि की थी कि तोसीक की मौत हो चुकी है। आरोपी नजाकत अपनी बहन की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। तीनों आरोपी जलालाबाद एक होटल में काम करते हैं।

इसी तरह का मामला रामपुर मनिहारान में भी सामने आया था। जिसमें परिवार के सदस्य ने ही फाैजी की हत्या की थी। उसमें भी किसी और को फंसाने का मकसद था, लेकिन पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed