फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   He is the descendant of Tipu Sultan, we are of Lord Shri Ram: Brijesh

वो टीपू सुल्तान के वंशज तो हम भगवान श्रीराम के : बृजेश

Mon, 24 Apr 2023 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
He is the descendant of Tipu Sultan, we are of Lord Shri Ram: Brijesh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने एक पूर्व विधायक पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर वो टीपू सुल्तान के वंशज हैं तो हम भगवान श्रीराम, महाराणा प्रताप, पृथ्वीराज चौहान, छत्रपति शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई के वंशज हैं। वर्ष 2006 के नगर पालिका चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों को जिताया गया था, लेकिन अब बदलाव लाने का समय आ गया है।

---------

मोदी-योगी ने ऐतिहासिक फैसले लिए : प्रदीप

कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली है, तब से ऐतिहासिक फैसले लिए जा रहे हैं। चाहे वह अनुच्छेद 370 हो या फिर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण। धरातल पर काम हो रहा है। पहले की सरकारों में कानून व्यवस्था ध्वस्त थी। अब अपराधियों का खात्मा हो रहा। लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल रही। किसानों को मुफ्त बिजली देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


----------

2017 के बाद बदलाव आया : सिसोदिया

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में आमूलचूल परिवर्तन आया है। कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। देश तरक्की कर रहा है। भाजपा सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के विजन को लेकर काम कर रही है। बड़े-बड़े हाईवे बनाए गए। इससे साफ है कि प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भयमुक्त हुआ प्रदेश : चंद्रमोहन

प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि पूर्व की सरकारों में अपराध चरम पर था। दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग की घटनाएं आम हो चुकी थीं। रात के समय लोग बाहर जाने से डरते थे। जब से प्रदेश की बागडोर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाली है तब से अपराधियों का खात्मा किया जा रहा है। प्रदेश को भयमुक्त बनाया गया। इसके अलावा प्रदेश में एक के बाद एक नए काम कराए जा रहे हैं।

----------

चहुंओर हो रहा विकास : डॉ. अजय

महापौर पद के प्रत्याशी डॉ. अजय कुमार ने कहा कि प्रदेश में चहुंओर विकास की गंगा बह रही है। नए-नए हाईवे बन रहे हैं। लाभार्थियों को योजना का लाभ मिल रहा। छह साल के अंदर प्रदेश में रिकॉर्ड काम किए गए। चाहे वह रसोई कनेक्शन का काम हो या फिर बिजली कनेक्शन।

-------

बाबा साहब के सपनों को साकार किया : देवेंद्र निम
रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार किया है। इसके साथ ही सरकार ने रेलवे लाइन का दोहरीकरण, मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का निर्माण शुरू कराया। डबल इंजन की सरकार में नए काम हो रहे हैं।

---------

कानून का राज हुआ कायम : मुकेश चौधरी

नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार में कानून का राज कायम हुआ है। 2017 से पहले कानून नाम की कोई चीज ही नहीं थी। लूट, डकैती, चेन स्नेचिंग की घटनाएं दिनदहाड़े हो जाती हैं, लेकिन अब बदमाश घटना करने से डरता है। क्राइम पर अंकुश लगा है।

--------

गरीबों को मिल मुफ्त राशन : कीरत

गंगोह विधायक कीरत सिंह ने कहा कि भाजपा हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम कर रही है। पिछले तीन सालों से गरीबों को मुफ्त राशन का वितरण हो रहा है। इसके अलावा महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया। पूर्व की सरकारों में लोगों को योजना से वंचित रखा जाता है। अब योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा।

-------

विकास बड़े पैमाने पर हुआ : राजीव

नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि प्रदेश में विकास बड़े पैमाने पर हुआ है। विकास का रास्ता नगर निकाय से होकर जाता है। विकास को लेकर भाजपा आगे बढ़ रही है। इसके अलावा लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। अब योजनाओं से वंचित नहीं रखा जाता।


-------

डबल इंजन की सरकार में घूम रहा विकास का पहिया : राघव

जनसभा के संयोजक एवं पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास का पहिया घूम रहा है। चाहे दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे हो या फिर बाईपास का निर्माण। हर तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। जो दूरी पहले दो घंटे में तय होती थी, अब एक घंटे में तय की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed