फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   He had also behaved indecently with the BJP District President

Saharanpur News: भाजपा जिलाध्यक्ष से भी की थी अभद्रता

Tue, 25 Mar 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 25 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
He had also behaved indecently with the BJP District President
सहारनपुर। सांगाठेड़ा में हुए जघन्य हत्याकांड के बाद सुर्खियों में आए योगेश से भाजपा ने भी पल्ला झाड़ लिया। योगेश ने तत्कालीन जिलाध्यक्ष के साथ भी अभद्रता की थी और बूथ खर्च में भी घपला किया था।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि योगेश रोहिला पहले कई बार विवादों में रह चुका है। योगेश ने तत्कालीन जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप के साथ अभद्रता की थी, जिसके चलते उसे 2019 में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इससे पहले भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा था। काम कराने के बहाने लोगों से रुपये लेता था। यहां तक कि पार्टी की तरफ से मिलने वाले बूथ खर्च में भी घपला किया था। अब उसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन

अगर उसने अब भी अपने घर के बाहर नेम प्लेट पर भाजपा नेता लिखवा रखा है तो वह गलत है। संगठन की तरफ से उसके बारे में जानकारी मांगी गई थी, जिसके बारे में अवगत करा दिया गया है। योगेश एक समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य रहा है। लंबे समय तक भाजपा जनता युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed