फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hazrat Qutbe Alam's 496th Urs begins

हजरत कुतबे आलम का 496 वां उर्स शुरू

Mon, 17 Feb 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hazrat Qutbe Alam's 496th Urs begins
दरगाह मामू मोला बक्श के भंडारे में प्रसाद चखते जायरीन - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। पवित्र कुरान की तिलावत के साथ हजरत कुतबे आलम का 496 वां उर्स शुरू हो गया है। इस दौरान दिए जा रहे भंडारों में जायरीन प्रसाद चख रहे हैं।
विज्ञापन

हजरत कुतबे आलम का उर्स पवित्र कुरान शरीफ की तिलावत से शुरू हो गया। सज्जादा नशीन शाह महताब द्वारा दुआ कराई गई। सभी धर्मशालाओं में जायरीनों की चहलपहल होने लगी है। हजरत मामू मौलाबख्श व लाड़ो रानी की मजार पर जायरीनों की भीड़ लगी है। श्री सेवा सदन अंबाला छावनी बाबा हरिदास मार्ग पर दाकों से हेमचंद जैन और सुशील जैन, भगत मोहन लाल, राममूर्ति, विक्रमपाल सिंह, अनिल जैन, अजायब सिंह, बलदेव नंबरदार आदि मामू आलाबख्श के नाम पर भंडारा चलाते हैं। दरगाह परिसर में मामू के नाम पर अशोक कुमार, बब्बू भगत, अमित कुमार, नरेश कुमार, पवन बंसल, राजकुमार, गौरव कर्णवाल, रमेश सरपंच, मा. सतीश, आलोक कुमार, सोनू आदि शुरू से अंत तक भंडारा चलाते हैं। अमित कुमार, विकास कुमार भी मामू के नाम पर अति विशिष्ट भंडारा चलाते हैं। शाह अता मंजिल और दरगाह हजरत कुतबे आलम सहित दर्जनों स्थानों पर दिन रात भंडारा चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed