फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Have strict adherence to rules in Containment Zone: DM

कंटेनमेंट जोन में नियमों का कड़ाई से पालन कराएं : डीएम

Thu, 23 Jul 2020 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Have strict adherence to rules in Containment Zone: DM
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए कंटेनमेंट जोन में नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। कंटेनमेंट जोन में लोगों को आवश्यक सामग्री की कोई असुविधा नहीं होने चाहिए। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों, संस्थानों आदि में स्थापित कोविड हेल्प डेस्क के सुचारु संचालन के निर्देश दिए। कोविड हेल्प डेस्क में पल्स ऑक्सीमीटर, इंफ्रारेड थर्मामीटर तथा सैनिटाइजर की उपलब्ध रहे। दवा के अभाव में किसी भी रोगी का उपचार प्रभावित नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी अस्पतालों में अतिरिक्त मात्रा में दवाओं की व्यवस्था करने और कोविड चिकित्सालयों में सभी वेंटीलेटर को क्रियाशील रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम अखिलेश सिंह ने निर्देश दिए कि कोविड-19 से बचाव के लिए नियम का सख्ती से पालन कराया जाए। अगर कोई होम क्वारंटीन व्यक्ति या परिवार नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। लॉकडाउन क्षेत्र में बिना मास्क या बिना किसी काम के घूमने वाले व्यक्ति के विरुद्घ नियम के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से संक्रमित मरीजों का प्रतिदिन फीड बैक लें। कोविड हॉस्पिटल में मरीजों के खाने की गुणवत्ता, पेयजल, प्रकाश एवं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को कोविड -19 के संबंध में जागरूक करें।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डॉ. बीएस सोढी, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विनोद कुमार, एडीएम (न्यायिक) प्रदीप कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार सोनी, एसडीएम सदर अनिल कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर अविनाश त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, नगर स्वास्थ्य अधिकारी एके त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed