फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Havan done to avoid the third wave of Corona

कोरोना की तीसरी लहर से बचने को निगम ने किया हवन

Sun, 20 Jun 2021 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Havan done to avoid the third wave of Corona
सहारनपुर। कोरोना की तीसरी लहर से सहारनपुर शहर को बचाने के लिए नगर निगम ने रविवार को कान्हा उपवन गोशाला में हवन किया। इसमें महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन सहित कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। बाद में भंडारा भी किया गया।
विज्ञापन

यज्ञ के यजमान महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और उद्यान कर्मचारी सोमनाथ रहे। इसके अतिरिक्त नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पीडी गर्ग, विश्वजीत पुंडीर, पार्षद रमन चौधरी, अमित गुप्ता एडवोकेट, साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र आजम, मुकेश चौधरी, हेड माली शकील अहमद, मेघपाल, रामशरण आदि ने भी हवन में आहुति देकर शहर के लिए मंगल कामना की। महापौर और नगरायुक्त ने लोगों सेे आह्वान किया कि वह अपने बच्चों के जन्मदिन, शादी की वर्षगांठ निगम की कान्हा उपवन गोशाला में गोसेवा व यज्ञ-हवन कर मनाएं। उन्होंने कहा कि गोसेवा से न केवल पुण्य अर्जित होता है अपितु अनेक बीमारियां भी ठीक होती हैं। नगरायुक्त ने कहा कि विदेशों में लोगों ने स्वस्थ रहने के लिए गो क्लब बनाए हुए हैं और गायों की सेवा कर अपनी असाध्य बीमारियां दूर कर रहे हैं। हमें भी इसके महत्ता को समझना होगा।
विज्ञापन

कोरोना से टीका ही बचाएगा
सहारनपुर। महापौर संजीव वालिया ने रविवार को मानकमऊ वार्ड 09 के गलीरा गांव में लोगों को कोरोना वैक्सीन के प्रति जागरूक करते हुए टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। महापौर ने लोगों से कहा कि सरकार टीका मुफ्त में लगा रही है। फिर भी लोग केंद्रों तक उतनी संख्या में नहीं पहुंच रहे हैं, जितने पहुंचने चाहिए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रत्येक महिला एवं पुरुष को टीका जरूर लगवाना चाहिए। इस दौरान संजय लाला, विपिन कुमार, जोगेंद्र, मुरारी खेतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed