फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haryana's Gogi beats Delhi's Deepak in wrestling match

Saharanpur News: कुश्ती मुकाबले में हरियाणा के गोगी ने द्ल्लिी के दीपक को दी पटखनी

Sat, 25 Feb 2023 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 25 Feb 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Haryana's Gogi beats Delhi's Deepak in wrestling match
कुश्ती लड़ने से पूर्व हाथ मिलाते पहलवान
देवबंद/तलहेड़ी बुजुर्ग। पनियाली कासिमपुर में वार्षिक समागम एवं बाबा अकाल पुरख सिंह की बरसी पर चल रहे कार्यक्रम में शनिवार को कुश्ती (दंगल) का आयोजन किया गया। कुश्ती के मुख्य मुकाबले में हरियाणा के गोगी पहलवान एवं दिल्ली के दीपक पहलवान को पराजित कर विजय हासिल की।
विज्ञापन

11 हजार के इनाम के लिए हुए दूसरे मुकाबले में सलमान पहलवान जेडी सिकरोड़ा व अनुज पहलवान दिल्ली के बीच कुश्ती हुई। इसमें सलमान पहलवान विजयी रहा। 6100 रूपये के लिए हुए तीसरे मुकाबले में रॉकी पहलवान (जगाधरी) व विकास पहलवान हिमाचल प्रदेश के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें रॉकी पहलवान विजयी रहा। ग्राम प्रधान पवित्र सिंह ने कहा कि युवाओं में नशे की बढती लत को छुड़वाने व उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है। उन्होंने कुश्ती में भाग लेने आए पहलवानों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विजयी पहलवानों को अतिथियों ने स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर किसान यूनियन जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, सुशील प्रधान, वेदप्रकाश प्रधान, भगत सिंह, मंजीत सिंह, रणबीर सिंह, रविंद्र सिंह, सुधीर, ऋषिपाल व यशपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed