{"_id":"5e6d25888ebc3ea4d23d7806","slug":"haryana-mafia-doing-illegal-mining-in-up-border-saharanpur-news-mrt47350341","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी की सीमा में अवैध खनन कर रहे हरियाणा के माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी की सीमा में अवैध खनन कर रहे हरियाणा के माफिया
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। यूपी-हरियाणा की सीमा को पाटती यमुना नदी में हरियाणा के खनन माफिया दिन दहाड़े आधुनिक मशीनों से यमुना नदी का सीना छलनी कर रहे हैं। तटवर्ती गांवों के लोगों का आरोप है कि हरियाणा के खनन माफिया को एक स्थानीय माफिया का संरक्षण मिल रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की।
यमुना समेत क्षेत्र की शिवालिक पहाड़ियों से निकलने वाली बरसाती नदियों में पिछले काफी समय से अवैध खनन हो रहा है। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय द्वारा कराए ड्रोन सर्वे में भी अवैध खनन होने की पुष्टि हो चुकी है। स्थानीय लोगों ने कहा यमुना नदी में यूपी की सीमा में हरियाणा के खनन माफिया कुछ स्थानीय माफिया के संरक्षण में अवैध खनन करा रहे हैं। नदी में पानी के उस पार दिन दहाड़े आधुनिक मशीनों से यमुना नदी का सीना छलनी किया जा रहा है, जबकि इसका आरोप खनन कार्य से जुड़े स्थानीय लोगों पर लगता है और झूठी शिकायतों के चलते यूपी में खनन चालू नहीं हो पा रहा है। इससे खनन बेल्ट के 20 से अधिक गांवों के लोग रोजगार से वंचित हैं। वे भूखे मरने की कगार पर हैं।
क्षेत्र के गांव असलमपुर बरथा निवासी रामकिशन, सुरेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, नितिन, रजत कुमार, शिव चरण आदि ने सीएम को भेजी शिकायत में बताया यमुना नदी की जलधारा हरियाणा के माफिया के सेफ जोन बनी है। जब तक उनकी शिकायत पर स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं खनन विभाग के अधिकारी पानी को पार कर वहां तक पहुंचते हैं, तब तक हरियाणा के खनन माफिया अपनी मशीनों को लेकर हरियाणा की तरफ भाग जाते है। उनका आरोप है कि हरियाणा के खनन माफिया को नानौली निवासी एक खनन माफिया संरक्षण दे रहा है। जब स्थानीय लोग उसका विरोध करते है, तो वह उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देता है।
विज्ञापन
जांच के बाद पांच स्टोन क्रेशर मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बेहट (सहारनपुर)। शासन स्तर से अवैध खनन की जांच के लिए गठित टीम द्वारा की गई जांच में अवैध खनन के जाने की पुष्टि होने पर पांच स्टोन क्रेशर मालिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। इनमें चार के खिलाफ थाना मिर्जापुर और एक स्टोन क्रेशर मालिक के खिलाफ बेहट कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की। 15 फरवरी को जनपद सहारनपुर में हो रहे अवैध खनन की जांच के लिए गठित टीम द्वारा की जांच में अवैध रूप से खनन कर उसका क्रेशरों पर भंडारण करने की पुष्टि होने पर थाना मिर्जापुर में गुरुनानक स्टोन क्रेशर शाहपुर बांस के मालिक तरणजीत सिंह निवासी गांव कडकौली जनपद यमुनानगर (हरियाणा), जेपी स्टोन क्रेशर लोदी बांस के मालिक अजय सैनी, यमुना स्टोन क्रेशर कस्बा गढ़ के मालिक संदीप त्यागी और अविसेना स्टोन क्रेशर नित्यानंदपुर के मालिक इंद्रजीत सिंह बग्गा के खिलाफ अवैध खनन कराकर क्रेशरों पर भंडारण करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की। जबकि बेहट कोतवाली में महालक्ष्मी स्टोन क्रेशर असलमपुर बरथा के मालिक के खिलाफ यमुना नदी से बोल्डर, मिट्टी, रेत, बजरी का क्रेशर पर भंडारण करने के आरोप में कार्रवाई की।