फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haryana jammed in protest against stopping farmers carrying wheat

हरियाणा गेहूं ले जा रहे किसानों को रोकने के विरोध में लगाया जाम

Tue, 13 Apr 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Haryana jammed in protest against stopping farmers carrying wheat
लखनौती के दौलतपुर पुल पर जाम लगाते किसान - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। हरियाणा गेहूं लेकर जा रहे किसानों को वहां की पुलिस द्वारा दौलतपुर पुल पर रोकने के बाद गुस्साएं भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम लगा दिया। करीब पांच घंटे बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने एसडीएम के माध्यम से हरियाणा के अफसरों से वार्ता कर जल्द ही गेहूं से भरे वाहनों की हरियाणा में एंट्री का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

इस समय गेहूं की कटाई जोरों पर है और किसान अपनी फसल मंडियों में लेकर जा रहे हैं। स्थानीय मंडी में भाव नहीं मिलने के कारण किसान अपना गेहूं हरियाणा बेचना चाहता है। मंगलवार को अनेक किसान अपना गेहूं लेकर दौलतपुर पुल से करनाल के लिए लेकर चले। पुल पार करने से पहले ही उन्हें हरियाणा पुलिस ने रोक दिया। इसका पता लगते ही भाकियू नेता पुल पर पहुंच गए और विरोध में जाम लगा दिया। कई घंटे तक लगे जाम के कारण पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। किसान नेता देशपाल सिंह का कहना था कि एक ओर जहां प्रधानमंत्री कहीं भी किसान की फसल बेचने की बात कर रहे हैं, वहीं हरियाणा पुलिस उन्हें जाने नहीं दे रही है। एसडीएम हिमांशु नागपाल को भी इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने मौके पर तहसीलदार देवेंद्र सिंह को भेजा।
विज्ञापन

तहसीलदार ने मौके पर पहुंच हरियाणा के अधिकारियों से बात की तो उनका कहना था कि वहां मंडी में भारी मात्रा में गेहूं आया हुआ है। यूपी के किसानों का माल इसलिए रोका गया है कि वहां मंडियों में जगह नहीं है। जैसे ही वहां जगह होगी यूपी का गेहूं भी खरीदा जाएगा। उनके इस आश्वासन के बाद जाम खोल दिया गया। अवतार सिंह, विकास कुमार, राजवीर, नवतेज सिंह, पप्पू कुमार, जहांगीर, शीशपाल, मंटू, कयूम, बलबीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed