फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hariyali Teej: Crowd of women gathered in the markets, shopping done fiercely

हरियाली तीज : बाजारों में उमड़ी महिलाओं की भीड़, जमकर हुई खरीदारी

Fri, 29 Jul 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Hariyali Teej: Crowd of women gathered in the markets, shopping done fiercely
सहारनपुर मे आवास विकास में तीज पर खरीदारी करती महिलाएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। हरियाली तीज को लेकर बाजारों में महिलाओं की जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। महिलाओं ने बाजारों में पसंदीदा वस्तुओं की खरीदारी की। हरियाली तीज सजने संवरने का त्योहार है और इस त्योहार की मान्यता के चलते महिलाओं में खासा उत्साह है। वहीं, दुकानदारों ने भी सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुओं का माल स्टॉक किया।
विज्ञापन

रविवार 31 जुलाई को हरियाली तीज पर्व मनाया जाएगा। पर्व में एक दिन का शेष बचा है तो महिलाओं ने पर्व को लेकर खरीदारी शुरू कर दी है। नए वस्त्रों के अलावा महिलाएं सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुएं भी खरीद रही हैं। बाजारों में सबसे ज्यादा चूड़ियां, मेहंदी और नए कपड़ों की बिक्री हो रही हैं। रंग-बिरंगी चूड़ियां महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। शुक्रवार को कपड़ों की दुकानों पर मनपसंद साड़ी पसंद करती नजर आईं। महानगर के नेहरू मार्केट, शहीद गंज, नखासा बाजार, आवास विकास में झंडा चौक, रायवाला आदि बाजारों में सुबह से लेकर शाम तक खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ रही। बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंची आकांक्षा, शीतल और मीनाक्षी बताती है कि हरियाली तीज को लेकर खासा उत्साह है। इस पर्व का हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। वह बाजार में चूड़ियां, नए कपड़े की खरीदारी करने के लिए पहुंची हैं।
विज्ञापन

घेवर की डिमांड बढ़ी
हरियाली तीज में घेवर की जबरदस्त डिमांड बढ़ी है। बाजार में मिठाई की ऐसी कोई दुकान नहीं बची है जहां भीड़ न हो। शुक्रवार को शाम तक मिठाई की दुकानों पर भीड़ रही। कोर्ट रोड स्थित दुकानदार सोनू अरोड़ा बताते है कि हरियाली तीज पर्व को लेकर घेवर की बिक्री बढ़ी है। सामान्य घेवर 250, रबड़ी घेवर 350 और केचर घेवर 400 रुपये किलो बिक रहा है। इसी तरह गुंजिया 300 रुपये किलो बिक रही है।

सहारनपुर मे आवास विकास में तीज पर खरीदारी करती महिलाएं

सहारनपुर मे आवास विकास में तीज पर खरीदारी करती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

मिठाइ की दुकान पर सजा घेवर

मिठाइ की दुकान पर सजा घेवर- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed