फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haridwar, the city of religion, will now be able to go for less fare

Saharanpur News: अब कम किराये में जा सकेंगे धर्म की नगरी हरिद्वार

Sun, 20 Aug 2023 10:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Haridwar, the city of religion, will now be able to go for less fare
रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र के बराबर में दृ​ष्टिहीन यात्रियों के लिए लगाया ब्रेल मैप मार्गद​र
-सहारनपुर डिपो ने बसों को हरिद्वार भेजने के लिए बनाया नया रूट
विज्ञापन

-चार बसों का संचालन किया शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। परिवहन निगम के सहारनपुर डिपो ने बसों को हरिद्वार भेजने के लिए नया रूट बनाया है। जिस पर चार बसों का संचालन भी शुरू कर दिया गया। इस रूट से यात्री हरिद्वार 58 रुपये कम किराये में पहुंच जाएंगे। किलोमीटर कम हो गया है। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी। रोडवेज को भी फायदा होगा।
सहारनपुर डिपो में 197 बसों का बेड़ा है। डिपो की बसें देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, अंबाला, दिल्ली, आगरा, अलीगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के लिए संचालित होती हैं। पिछले महीने यात्रियों की संख्या कम होने से राजस्व कम हो रहा था। राजस्व को बढ़ाने के लिए अधिकारियों ने नित नए प्रयोग किए। अब त्योहार शुरू होने से बसों में संख्या बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

इसी के चलते सहारनपुर डिपो ने हरिद्वार के लिए नया रूट तैयार किया है। इस रूट पर हरिद्वार की दूरी 62 किलोमीटर की है, जो निर्धारित मार्ग से 26 किलोमीटर कम है। निर्धारित मार्ग पर सहारनपुर से हरिद्वार की दूरी 88 किलोमीटर की है। इस पर किराया 158 रुपये है। लेकिन नए रूट पर हरिद्वार का किराया 100 रुपये तय किया गया है। किराये में 58 रुपये कम हो गए। नए रूट के किराये को ईटीएम में भी फीड कर दिया गया। रविवार से नए रूट पर बसें संचालित हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है नया रूट, जिस पर चार बसें चलाई
सहारनपुर से गागलहेड़ी, ढाल्ला चौराहा, भगवानपुर, ईमली खेड़ा, कलियर, बाहदराबाद, ज्वालापुर, हरिद्वार।
यह मुख्य मार्ग
सहारनपुर से गागलहेड़ी, छुटमलपुर, भगवानपुर, रुड़की, बाहदराबाद, ज्वालापुर, हरिद्वार
यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सहारनपुर से हरिद्वार के बीच नया रूट बनाया है। इस रूट पर हरिद्वार की दूरी कम होने के साथ-साथ किराया भी कम लगेगा। हमने नए रूट पर चार बसों का संचालन शुरू करा दिया है। यात्रियों को राहत मिलेगी। राजस्व बढ़ेगा। - जोगेंद्र सिंह, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed