{"_id":"62c1d16eb6da8900cb61fc9d","slug":"harassed-for-dowry-report-filed-saharanpur-news-mrt5954300101","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर किया प्रताड़ित, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर किया प्रताड़ित, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की लिए किया प्रताड़ित, रिपोर्ट दर्ज
सहारनपुर। महानगर की शंकर नगर कॉलोनी में एक विवाहिता को दहेज की खातिर प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं, पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में उच्चाधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
उत्तराखंड के रूद्रपुर निवासी अभय कुमार गोयल ने बताया कि 25 फरवरी 2020 को उन्होंने अपनी पुत्री विभूति गोयल की शादी सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित शंकर नगर निवासी हर्षित के साथ की थी। शादी में काफी दहेज और कार भी दी गई थी। आरोप है कि इसके बावजूद अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए पति, सास और ससुर ने पुत्री को प्रताड़ित किया और उसके साथ मारपीट भी की गई। आरोपी 50 लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग न पूरी होने पर पुत्री को तलाक दिए जाने की धमकी दी गई। 12 नवंबर 2021 को मारपीट कर उसकी पुत्री को घर से निकाल दिया गया। तब से पुत्री मायके रह रही है। आरोप है कि पति और ससुरालियों ने मायके आकर भी अभद्रता की। आरोपियों के खिलाफ उत्तराखंड के जनपद उधमपुर के एसएसपी से शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभय कुमार गोयल का कहना है कि स्थानीय पुलिस से भी मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। इसको लेकर वह एसएसपी और कोतवाली सदर बाजार पुलिस से शिकायत करेंगे। उधमपुर में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा चुके हैं।