{"_id":"69d16b6307cb81c46c080c7c","slug":"harad-murabba-is-beneficial-for-stomach-ailments-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-172767-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हरड़ का मुरब्बा पेट की बीमारियों के लिए है फायदेमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हरड़ का मुरब्बा पेट की बीमारियों के लिए है फायदेमंद
Sun, 05 Apr 2026 01:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। गर्मी हो या सर्दी, तमाम बीमारियों का इलाज आयुष में संभव है। वो भी बिना नुकसान, लेकिन इलाज से पहले चिकित्सकीय सलाह जरूरी है, क्योंकि दवाओं का नुकसान भले न हो, लेकिन फायदा नहीं हुआ तो भरोसा डगमगा सकता है।
शनिवार को एसबीडी जिला अस्पताल में आयुष चिकित्सक डॉ. अब्दुल माजिद खान ने अमर उजाला कार्यालय में हेलो डॉक्टर कार्यक्रम के तहत पाठकों को फोन पर परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ अंग्रेजी दवाओं के साइड इफेक्ट दिखने लगते हैं, जबकि आयुष का उपचार बिना शरीर को नुकसान पहुंचाए होता है।
इस पद्धति से इलाज के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है, इसलिए इलाज के साथ प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने को लोग इस पद्धति से इलाज करा रहे हैं।
सवाल : ठंडे पानी से शरीर में खुजली होती है, गर्म पानी से कुछ नहीं होता। (प्रशांत कुमार, छुटमलपुर) जवाब : सबसे पहले आप गर्म चीजों से परहेज करें। रोजाना पानी में धोकर आंवला खाएं, जो समस्या हो रही है वह दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
सवाल : मैं शुगर पीड़ित हूं। अपनी दिनचर्या कैसी रखूं, जिससे ठीक रहे। (ओमपाल सिंह, फ्रेंडस कॉलोनी मल्हीपुर रोड)
जवाब : रोजाना सुबह व्यायाम करें। अर्क मकोह, अर्क कासनी और अर्क थालीचन को तीन चम्मच एक कप पानी में मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें। आराम मिलेगा।
सवाल : पेट में दर्द रहता है। (शेखर, गंगोह) जवाब : हरड़ का मुरब्बा लेना चाहिए। इसके दो पीस धोकर रात में हल्के गर्म पानी से खाना पड़ेगा। यह कब्ज, पाचन संबंधी विकारों में बेहतर है। मैदा का परहेज करें।
सवाल : गले में खराश रहती है। सांस भी फूलती है। (महावीर सिंह, सरसावा) जवाब : मुलेठी का पाउडर बनाएं। इसमें कम से कम 100 ग्राम मुलेठी होनी चाहिए। यह शरीर की संक्रमणों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
सवाल : पेट में दर्द और दिन में चार से पांच बार टॉयलेट जाना पड़ता है। (शोएब, गंगोह) जवाब : एक-एक जवारिश आंवला सुबह-शाम खाएं। यह पेट, पाचन और हृदय स्वास्थ्य के लिए इस्तेमाल होता है। इसके सेवन से जरूर आराम मिलेगा।
सवाल : मेरी उम्र 64 साल है। पूरे शरीर में दर्द रहता है। योग भी करता हूं। (रोशन लाल, हसनपुर चुंगी दिल्ली रोड)
जवाब : मैदा और मीठा खाना बंद कर दें। योगराज गुग्गल और हब्बे सुरंजन टैबलेट लेना शुरू करें। योगराज गूगल सुबह-शाम दो-दो टैबलेट और हब्बे सुरंजन की चार टैबलेट सोते समय लें। यह जोड़ों में दर्द, सूजन में काम आती है।
सवाल : उम्र 68 साल है और करीब 20 साल से शुगर का मरीज हूं। (ओमप्रकाश, फतेहपुर)
जवाब : गर्मी में जौ का इस्तेमाल करें। आटे में जौ मिलाकर उसकी मिस्सी रोटी बनाएं। इसके अलावा जामुन, करेला, मेथी, कलौंजी और गुड़मार का पाउडर बनाकर आधी चम्मच सुबह-शाम लें।
सवाल : नसों में दिक्कत रहती है। हाथ व सिर में दर्द की भी शिकायत है। (बरखा, मोहल्ला मिश्रान) जवाब : सबसे पहले ईसीजी कराओ। ब्लड प्रेशर की जांच कराएं। अगर गैस की समस्या है तो त्रिफला ले सकते हैं, जो सुबह-शाम लेनी है। इसके बाद भी आराम नहीं मिले तो जिला अस्पताल के आयुष विंग में दिखा सकते हैं।
सवाल : मेरी पत्नी को 10 साल से शुगर है। (श्याम लाल सैननी, दयाल कॉलोनी)
जवाब : अर्क मकाेह, अर्क कासनी, अर्क बादयान को पानी में मिलाकर सुबह-शाम लें। आटे में जौ भी डलवाएं। आराम मिलेगा।
सवाल : पत्नी की एक एड़ी में दर्द रहता है। (अशोक कश्यप, देवबंद)
जवाब : गुले टेशू, गुले बाबूना, नाखूना और सैदा नमक बराबर मात्रा में 50 ग्राम मिलाए। इसके बाद पानी में पैर रखें। शाम को उसी पानी भी इस्तेमाल कर सकते हैं।