फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Har Har Mahadev's cheers echoed in Shiv temples

गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Mon, 25 Jul 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Har Har Mahadev's cheers echoed in Shiv temples
सहारनपुर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। लोगों ने पंचामृत से भोले बाबा का अभिषेक किया। सुबह और शाम के समय भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने मंदिर में पहुंचे। हर तरफ हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह चार बजे से ही श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री हनुमान मंदिर, तहसील शिव मंदिर सहित अनेक मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने सोमवार को व्रत रखा और भोले बाबा की पूजा अर्चना करने के बाद ही व्रत खोला। वहीं, भीड़ को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने शिवालयों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए। सीसीटीवी कैमरों से भी नजर रखी गई।
विज्ञापन

1008 दीपों से हुआ नर्मदेश्वर महादेव का शृंगार
राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में 1008 दीपक से महादेव का शृंगार किया गया। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में चल रही श्रावण मास की पूजा में सोमवार को औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव का चंदन, अबीर गुलाल, 1008 दीपक से नर्मदेश्वर महादेव का शृंगार कर आरती उतारी गई। भोले बाबा को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव का शृंगार करने से जीव की आत्मा के समस्त विकार शांत होते हैं और कर्म बंधन से जीव को मुक्ति प्राप्त होती है, जो भक्त शिवजी का श्रावण मास में शृंगार करते हैं, उन्हें मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि 1008 दीप एवं चंदन तथा अबीर गुलाल से शिवजी को शृंगार करने पर आत्मिक शांति मिलती है। इस दौरान पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, पंडित नीरज मिश्रा, अरुण स्वामी, रमेश शर्मा, भूपेंद्र पुंडीर, राकेश चौहान, सागर गुप्ता, अजब सिंह चौहान, पिंटू पुंडीर, सुचेता, कविता, बबीता मुनेश, उमा, सुदेश, शैलेश गौरी, सविता, अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संकटमोचन महादेव का किया रुद्राभिषेक
बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में भगवान संकटमोचन महादेव का रुद्राभिषेक किया गया। धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में आचार्य शांतनु जोशी व पंडित खेमराज मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ दूध, दही, शक्कर, घी सहित पंचामृत व रुद्रीपाठ के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराई। विद्युत निगम के एसडीओ सुधीर कुमार ने चंदन व भस्म से भगवान संकटमोचन महादेव का शृंगार कर आरती उतारी। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। भगवान शंकर अत्यंत शीघ्रता से प्रसन्न होने वाले देव है। अगर भक्त श्रद्धाभाव से जल से ही भगवान का अभिषेक करें तो भगवान शंकर अपने भक्त को सभी वैभव प्रदान करते हैं। इस दौरान रविंद्र कुमार, रमाकांत, कुशल जोशी, शुभम सैनी, अक्षय, रामप्रताप शुक्ला मौजूद रहे।

भतेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के सोमवार पर जलाभिषेक करते शिव भक्त

भतेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के सोमवार पर जलाभिषेक करते शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

भतेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के सोमवार पर जलाभिषेक लिये लाइन में लगे शिव भक्त

भतेश्वर महादेव मन्दिर में सावन के सोमवार पर जलाभिषेक लिये लाइन में लगे शिव भक्त- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed