{"_id":"6a0cb9fd3bd74060d50ea53b","slug":"hang-me-but-give-me-justice-iqra-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-175799-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी चढ़ा दो, लेकिन इंसाफ दो : इकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फांसी चढ़ा दो, लेकिन इंसाफ दो : इकरा
Wed, 20 May 2026 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 20 May 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
पीड़िता के साथ डीआईजी कार्यालय पहुंची सांसद इकरा हसन
शामली/सहारनपुर। कार्यकर्ताओं को जेल भेजे जाने से नाराज कैराना सांसद इकरा हसन कोतवाली सदर बाजार में धरने पर बैठ गईं। पुलिस द्वारा सुनवाई न करने पर उन्होंने यहां तक कह दिया कि गोली मार दो या फांसी चढ़ा दो, लेकिन इंसाफ दो।
सांसद इकरा हसन के साथ ही पुलिस ने सपा के पूर्व राज्यमंत्री मांगेराम कश्यप, कश्यप एकता मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय मेहरा, प्रदेश अध्यक्ष अनुज कश्यप, शीशपाल कश्यप व सत्यपाल कश्यप को हिरासत ले लिया था।
कुछ देर बाद सांसद को छोड़ दिया था, जिसके बाद वह निकल गई थीं, लेकिन हिरासत में लिए गए अन्य छह कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जेल भेज दिया। इसकी सूचना जैसे ही सांसद को मिली तो वह कोतवाली सदर बाजार पहुंच गईं और धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
एसपी सिटी व्योम बिंदल ने उनसे बात की, मगर सांसद इकरा हसन ने कहा कि जब तक सभी छह लोगों को पुलिस नहीं छोड़ती, तब तक धरना जारी रहेगा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा आपकी इंसानियत मर चुकी है, हमारी नहीं। दूसरे की पीड़ा पर हंस रहे हैं। सांसद ने कहा कि अधिकारी फोन नहीं उठाते न ही कार्यालयों में आमजन की सुनवाई करते हैं। धरने में पूर्व सांसद हाजी फजलुरर्हमान, पूर्व विधायक वीरेंद्र ठाकुर, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, पूर्व विधायक माविया अली, नकुड़ विधानसभा अध्यक्ष संदीप सैनी, पार्षद फहाद सलीम, टिंकू अरोड़ा, सुदेश गुर्जर, साजिद चौधरी, धर्मवीर खटाना आदि भी रहे।