{"_id":"5eb989a28ebc3e9050182b1c","slug":"hands-extended-to-help-the-underprivileged-saharanpur-news-mrt4813839147","type":"story","status":"publish","title_hn":"वंचितों की मदद के लिए बढ़े हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वंचितों की मदद के लिए बढ़े हाथ
विज्ञापन
प्रणामी मंदिर में चल रही रसोई का अवलोकन करते स्वामी ओंकारानंद सरस्वती।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वंचितों की मदद के लिए बढ़े हाथ
सहारनपुर। लॉकडाउन के बीच सोमवार को भी विभिन्न संगठनों ने हजारों लोगों को राशन और भोजन के पैकेट बांटे।
जिला जज सर्वेश कुमार के नेतृत्व में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फूड बैंक के माध्यम से 1250 पैकेट भोजन के वितरित किए। इस दौरान सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, महासचिव राजीव गुप्ता मौजूद रहे। राधा-स्वामी सत्संग भवन से 13 हजार खाने के पैकेट बांटे गए। सुभाषनगर में रवि कुमार सैनी, अशोक कुमार, दिनेश कुमार, हेमंत अरोड़ा, गौरव चौधरी, राजेंद्र कोहली ने बड़ी संख्या में राशन के पैकेट बांटे। अतुल्य शिक्षा एवं सामाजिक विकास समिति ने संस्था से सचिव सरिता प्रधान, पार्षद प्रदीप उपाध्याय, अमित त्यागी, राजकुमार, धर्मेंद्र प्रधान ने इंद्रा कॉलोनी और हिम्मतनगर में राशन के पैकेट बांटे। वार्ड 49 में पार्षद प्रतिनिधि सईद सिद्दीकी ने कई परिवारों तक राशन के पैकेट पहुंचाए। वर्धमान कॉलोनी में डेयरी संचालक संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय वालिया के नेतृत्व में संचालित रसोई से एक हजार पैकेट बांटे गए। वार्ड 15 पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, वार्ड 46 से पार्षद ज्योति अग्रवाल, वार्ड 27 से कार्तिक चौहान, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी के हकीकतनगर अध्यक्ष विरेंद्र बहल ने भी लोगों के भोजन की व्यवस्था की।
नकुड़ में जिला सहकारी बैंक चेयरमैन राजपाल सिंह जुड्डा व निदेशक राजसिंह माजरा ने बैंक कर्मचारियों को मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए। भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष चौधरी, भूमि विकास बैंक के चेयरमैन सुखबीर सिंह, राजपाल प्रधान, अनुज राठी, कुलवीर सिंह, जितेंद्र राठी, आजाद सिंह व सचिन रहे। बेहट के संजीव कर्णवाल उर्फ बॉबी ने कस्बे समेत ग्रामीण क्षेत्र में गरीब परिवारों को राशन के पैकेट बांटे। वे लाक डाउन के पहले दिन से खाद्य सामग्री के वितरण का कार्य कर रहे हैं। अब तक बड़ी संख्या में वंचितों को राहत सामग्री दे चुके हैं।
लोगों की सेवा करना पुण्य कार्य : ओंकारानंद
सहारनपुर। हिमाचल प्रदेश के शिमला से आए वैदिक ज्ञान प्रवक्ता और इंटरनेशनल सोसायटी फॉर ट्रुथ कॉंशसनेस के संस्थापक स्वामी ओंकारानंद सरस्वती ने कहा कि लोगों की सेवा करना पुण्य कार्य है। हर दिन 500 से 700 लोगों को लंगर कराने की बात कही।
विज्ञापन
गोशाला रोड पर स्थित श्री परमहंस सत्संग भवन में प्रवास कर रहे स्वामी ओंकारानंद सरस्वती ने श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर में चल रही रसोई का अवलोकन कर व्यवस्था देखी। प्रबंधक और ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा ने उनका स्वागत किया। नंद किशोर ने कई दिन से चल रही रसोई की जानकारी दी। इस मौके पर स्वामी ओंकारानंद ने कहा कि नर सेवा ही नारायण की सेवा है। भारतीय संस्कृति में अन्न दान का बहुत बड़ा महत्व है। इस दौरान गोपी अरोड़ा, अशोक कच्छल, शरद कुमार गोयल, सतपाल सिंह, राठौर आदि रहे।

बेहट में वंचितों को राशन बांटते संजीव कर्णवाल- फोटो : SAHARANPUR