{"_id":"632f40c00ea156137e7b88cb","slug":"handicrafts-exhibition-affected-by-rain-saharanpur-news-mrt606718630","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरसात से प्रभावित हुई हस्तशिल्प प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरसात से प्रभावित हुई हस्तशिल्प प्रदर्शनी
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित सभागार में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते भाजपा मंत्री बृजेश सिंह
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बरसात से वोकल फॉर लोकल योजना के तहत लगाई गई ओडीओपी उत्पादों की प्रदर्शनी प्रभावित हुई है। इसके चलते प्रदर्शनी में न सिर्फ वहां पहुंचने वाले खरीदारों की संख्या कम रही बल्कि कई स्टॉल भी खाली रहे।
दिल्ली रोड स्थित बैक्वेट हॉल में उद्योग विभाग की ओर से वोकल फॉर लोकल योजना के तहत एक जनपद एक उत्पाद के तहत हस्तशिल्पियों द्वारा निर्मित उत्पादों सहित अन्य उत्पादों की प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया था। यह प्रदर्शनी दो अक्तूबर तक चलेगी। शनिवार को पूरा दिन रुक-रुककर हल्की बारिश होने के चलते प्रदर्शनी में बड़ी कम संख्या में दर्शक और खरीदार पहुंचे। साथ ही वहां लगे कई स्टॉल भी खाली रहे।
इस प्रदर्शनी में प्रदेश के कई जनपदों के उत्पादों के 50 स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें वुडेन हैंडीक्राफ्ट, अचार-मुरब्बा, हौजरी, खिलौने, बैंक, खादी ग्रामोद्योग के माटी कला का स्टॉल, बागवानी, जरी-जरोदजी, महिला स्वयं सहायता समूह आदि के स्टॉल शामिल हैं।
विज्ञापन
उद्योग विभाग के उपायुक्त सिद्धार्थ यादव ने बताया कि बरसात के चलते बड़ी कम संख्या में ही लोग प्रदर्शनी में पहुंचे हैं। यह प्रदर्शनी दो अक्तूबर तक चलेगी। बारिश रुके तो बड़ी संख्या में प्रदर्शनी देखने वालों और खरीदारों के आने की उम्मीद है।
प्रदर्शनी में पहुंचे राज्यमंत्री
बरसात रुकने के बाद शाम के समय प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुुंवर ब्रिजेश सिंह प्रदर्शनी में पहुंचे। उन्होंने वहां विभिन्न स्टॉलों पर जाकर उनके उत्पादों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों को हस्तशिल्प उत्पादों और अन्य स्थानीय उत्पादों की जानकारी प्राप्त होती है।