फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Handicraft exports affected by second wave of Corona

कोरोना की दूसरी लहर से प्रभावित हुआ हस्तशिल्प निर्यात

Wed, 12 May 2021 11:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Handicraft exports affected by second wave of Corona
सहारनपुर। कोविड संक्रमण के प्रकोप के चलते जनपद से होने वाले काष्ठ हस्तशिल्प के निर्यात पर विपरीत असर पड़ा है। रॉ मेटिरीयल, कंटेनर और लेबर की समस्या होने के चलते ऑर्डर समय से तैयार करने मुश्किल हो गए हैं। जिससे अमेरिका, यूरोप सहित विश्व के अन्य देशों में भेजे जाने वाले ऑर्डर निरस्त होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन

विश्व में अपनी पहचान बना चुका जनपद का काष्ठ हस्तशिल्प कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से प्रभावित हो रहा है। जिले से करीब एक हजार करोड़ रुपये का वुड कार्विंग एक्सपोर्ट होता है।
विज्ञापन

यहां से अमेरिका, आस्ट्रेलिया, यूरोप के जर्मनी, इटली, स्पेन के अलावा मध्यपूर्व के देशों में हस्तशिल्प भेजा जाता है। फिलहाल भी निर्यातकों के पास 100 से 150 करोड रुपये को ऑर्डर हैं। जिन्हें समय पर पूरा करना निर्यातकों के लिए चुनौती है। निर्यातकों ने सरकार से कुछ समय के लिए सभी दुकानों को खोलने की मांग की है। इस कारोबार से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब एक लाख लोग जुडे़ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एक नजर में वुड कार्विंग करोबार
सालाना कारोबार ---- 1400 से 1500 करोड़ रुपये
वुड कार्विंग का निर्यात ---900 से 1000 करोड़ रुपये
इन देशों में होता है अधिक निर्यात
जिले से वुड कार्विंग का निर्यात विश्व के कई देशों में होता है। 30 से 40 प्रतिशत अमेरिका, 20 से 25 फीसदी यूरोपीय देशों और 10 से 15 प्रतिशत मध्यपूर्व के देशों में वुड़ कार्विंग के उत्पादों का निर्यात होता है। इनमें फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्वीडन, आस्ट्रेलिया, डेनमार्क, नीदरलैंड, दक्षिणी अफ्रीका, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात आदि देश शामिल हैं।
निर्यातक बोले
आईआईए के चेप्टर चेयरमैन और निर्यातक रविंन्द्र मिगलानी ने बताया कि निर्यात इकाईयों को रॉ मैटिरियल से लेकर लेबर तक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। जिससे समय पर ऑर्डर पूरा करना मुश्किल हो रहा है। समय पर ऑर्डर नहीं भेजे गए तो उनके कैंसिल होने की आशंका है।

वरिष्ठ निर्यातक रामजी सुनेजा का कहना है कोविड संक्रमण से वुड कार्विंग का निर्यात प्रभावित हो रहा है। कोरोना महामारी की स्थिति में कई विदेशी ग्राहक भी असमंजस में है। इसलिए कुछ ऑर्डर भी रुक गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed