{"_id":"58dabd454f1c1b9b7663de7e","slug":"hammer-on-encroachment-will-run-in-city-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में कल से चलेगा अतिक्रमण पर हथौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में कल से चलेगा अतिक्रमण पर हथौड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Wed, 29 Mar 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से हर तरह का अतिक्रमण हटाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। डीएम शफकत कमाल ने मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर 30 मार्च से हर हाल में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कर देने के निर्देश दिए। इतना ही नहीं, अतिक्रमण करने वालों पर जुर्माना भी लगाने को कहा गया है। डीएम से मिले निर्देश के बाद सिटी मजिस्ट्रेट से अतिक्रमण अभियान की तिथियां भी तय कर ली हैं।
डीएम शफकत कमाल ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि महानगर के प्रमुख बाजारों में अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध शीघ्र प्रभावी अभियान चलाएं। कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर ‘अतिक्रमण हटाओ’ दस्ते का गठन करें।
अतिक्रमण के रूप में द्वारा सड़क, फुटपाथ व नालियों पर कब्जा करने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कठोर कार्रवाई की जाए। ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जाये जो आदतन बार-बार सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण करते हैं। निर्देश दिए कि अतिक्रमण अभियान हर दिशा में 30 मार्च से शुरू कर दिया जाए।
विज्ञापन
पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अतिक्रमण वालें स्थानों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाओ दस्ते को सूचना दें, जिससे ऐसे लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। साथ ही अतिक्रमण हटाने में लगे श्रम शुल्क भी उनसे वसूला जाए। कहा कि जिन स्थानों पर पक्के निर्माण कर अतिक्रमण किया गया है। ऐसे निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराया जाए।
सड़क पर अवैध रूप से खड़े होकर ट्रैफिक व्यवस्था को बाधित करने वाले वाहनों, ठेली व रेहड़ी वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एसके दुबे, अपर जिलाधिकारी (वित्त) हरीश चन्द्र, नगर आयुक्त ओपी वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट हरि शंकर, सचिव सहारनपुर विकास प्राधिकरण सत्य प्रकाश शर्मा, पुलिस अधीक्षक (यातायात) ओमवीर सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड-2 योगेश कुमार कौशिक आदि मौजूद रहे।
इस तरह चलेगा यह अभियान
सिटी मजिस्ट्रेट हरि शंकर ने बताया कि पहले दिन यानी 30 मार्च को सुबह 11 बजे से घंटाघर से जनकपुरी चौक और चौधरी चरण सिंह चौक से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। एक अप्रैल को घंटाघर से ईदगाह तक, तीन अप्रैल को घंटाघर से रेलवे रोड, घंटाघर से कोर्ट रोड और कलक्ट्रेट तिराहे तक अतिक्रमण हटाया जाएगा।
छह अप्रैल को प्रताप मार्केट और अंसारी रोड, सात अप्रैल को घंटाघर से नेहरू मार्केट, शहीद गंज चौक फव्वारा, आठ अप्रैल को कलक्ट्रेट तिराहा से विकास भवन तक तथा दस अप्रैल को चकराता रोड से अतिक्रमण हटाया जाएगा। ढमोला नदी पर कब्जा करने वालों के विरुद्घ भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।