{"_id":"68f537419bc2089fad0e2178","slug":"hamids-killers-should-be-punished-severely-former-mla-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-161283-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हामिद के हत्यारों को मिले कड़ी सजा : पूर्व विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हामिद के हत्यारों को मिले कड़ी सजा : पूर्व विधायक
विज्ञापन
फोटो-14
संवाद न्यूज एजेंसी
खेड़ा अफगान। तीन दिन पूर्व खेड़ा अफगान में हुई हामिद की हत्या के बाद रविवार को पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने मृतक के घर पहुंच सांत्वना देते हुए हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
हामिद के घर पहुंची पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने कहा कि कुछ लोग सत्ता की आड़ में गलत कार्य को अंजाम दे रहे हैं और उनके आका उन्हें बचाने का काम करते हैं। उन्होंने हामिद की घटना पर गहरा दुख जताते हुए उनके मासूम बच्चों की आर्थिक मदद भी प्रशासन से कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उनके साथ वेदभूषण गुप्ता, संजय गुप्ता, अब्दुल्ला खान आदि मौजूद रहे।