फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Half the population waved 11 times

आधी आबादी ने 11 बार फहराया परचम

Fri, 21 Jan 2022 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Half the population waved 11 times
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। कभी प्रदेश में बसपा प्रमुख मायावती से पहचान रखने वाली हरोड़ा विधानसभा सीट वर्ष 2012 में हुए परिसीमन के बाद सहारनपुर देहात के नाम से जानी जाती है। इस सीट पर अब तक सर्वाधिक 11 बार महिलाएं चुनाव जीत कर विधानसभा में पहुंची हैं। इनमें छह बार तो अकेले विमला राकेश ने ही चुनाव जीता। तीन बार कांग्रेस की शकुंतला देवी यहां से विधायक चुनी गईं। वर्ष 1993 में भाजपा प्रत्याशी मोहर सिंह ने इस सीट पर महिलाओं की लगातार जीत को रोका और विधानसभा में पहुंचे। हालांकि अगले ही चुनाव में बसपा सुप्रीमो मायावती इसी सीट से जीतीं और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनीं। मायावती दो बार इस सीट से विधायक चुनी गईं। वर्ष 1977 के बाद इस सीट पर ज्यादातर सपा और बसपा प्रत्याशी ही चुनाव जीतता रहा। इसकी वजह दलित और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या यहां निर्णायक होना है। अपवाद के तौर पर केवल एक बार 1993 में भाजपा के मोहर सिंह और एक बार गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मसूद अख्तर विजयी हुए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में सहारनपुर देहात विधानसभा सीट से कांग्रेस-सपा गठबंधन से प्रत्याशी मसूद अख्तर ने जीत हासिल की थी। मसूद अख्तर 87689 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे बसपा के जगपाल सिंह को 75365 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर भाजपा के मनोज चौधरी रहे थे। उन्हें 58752 वोट मिले थे।
विज्ञापन

कुल मतदाता- 358378
पुरुष- 189877
महिला- 168490
थर्ड जेंडर- 11
मतदान केंद्र- 190
बूथ- 396
अब तक के विधायक
1957- जय गोपाल- कांग्रेस
1962- जय गोपाल- कांग्रेस
1967- शकुंतला देवी कांग्रेस
1969- शकुंतला देवी- कांग्रेस
1974- शकुंतला देवी- कांग्रेस
1977- विमला राकेश- जनता पार्टी
1980- विमला राकेश- जनता पार्टी
1985- विमला राकेश- लोकदल
1989- विमला राकेश- जनता दल
1991- विमला राकेश- जनता दल
1993- मोहर सिंह- भाजपा
1996- मायावती- बसपा
1998- उपचुनाव- जगपाल सिंह- बसपा
2002- मायावती- बसपा
2003- उपचुनाव- विमला राकेश- सपा
2007- जगपाल सिंह- बसपा
2012- जगपाल सिंह- बसपा
2017- मसूद अख्तर कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed