फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Half the population most Suhayi Hrudha seat

आधी आबादी को सबसे ज्यादा सुहायी हरौड़ा सीट

Fri, 03 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Half the population most Suhayi Hrudha seat
फाइल फोटो - फोटो : social media
सहारनपुर जनपद में विधानसभा चुुनावों में हमेशा से पुरुषों का वर्चस्व रहा है। जनपद में 16 मर्तबा हुए विधान सभा के चुनाव और उप चुुनाव में अभी तक अलग-अलग सीटों से 95 बार पुरुष और मात्र 14 बार महिलाएं जीतकर विधान सभा पहुंचीं।
विज्ञापन


हरौड़ा क्षेत्र की जनता ने सर्वाधिक 12 बार महिलाओं को चुनकर विधान सभा भेजा, जबकि देवबंद और मुजफ्फराबाद सीट से एक-एक बार महिला विधायक बनी।     
विज्ञापन


1950 में लागू हुए संविधान ने बेशक महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार दिए हों, मगर 1952 समेत उसके बाद के विधानसभा चुनावों के आंकड़े देखे जाएं टिकट देने में महिलाओं की हमेशा अनदेखी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में वर्तमान में भी यही स्थिति है। यहां चार में से किसी भी बड़े दल ने महिला प्रत्याशी चुनाव मैदान में नहीं उतारा है। ऐसा नहीं है कि महिलाओं ने दावेदारी नहीं की थी, मगर उनके टिकट काट दिए गए।

आजादी के बाद से अभी तक जनपद में 16 बार विधानसभा के चुनाव और उप चुनाव हुए। इनमें अलग-अलग सीट से कुल 95 लोग जीतकर विधानसभा पहुंचे, जबकि आधी आबादी कही जाने वाली महिलाएं केवल 14 बार चुनाव जीती हैं।

14 बार में 12 बार अकेले हरौड़ा क्षेत्र की जनता ने महिलाओं को विधायक बनाया है, जबकि एक बार देवबंद और एक बार मुजफ्फराबाद क्षेत्र से महिलाएं विधायक बनीं। 

जनपद में कुल 2353095 मतदाता हैं, जिनमें 1087891 महिला मतदाता हैं, जो कि पुरुषों के करीब आधी हैं। इसके बावजूद राजनीकि दलों ने टिकट देने में महिलाओं की अनदेखी की है। ऐसा नहीं है कि महिलाएं राजनीति में सक्रिय नहीं हैं, मगर राजनीतिक दलों के अपने गणित हैं। 

 सहारनपुर में शकुंतला देवी 1962 में सरसावा से कांग्रेस विधायक रहीं। इसके बाद वे 1967 से 1974 तक हरौड़ा से विधायक रहीं। विमला राकेश 1977 से 1980 तक हरौड़ा से जनता पार्टी की विधायक रहीं।

 

इसके बाद वे 1985 में इसी सीट पर लोकदल के प्रत्याशी के रूप में विजयी रहीं। इसके बाद 1989 से 1991 तक जनता दल से विधायक रहीं। शशिबाला पुंडीर 1993 में देवबंद से भाजपा की विधायक रहीं।


 

रानी देवलता 1993 में मुजफ्फराबाद सीट से भाजपा की विधायक रहीं। मायावती 1996 और 2002 में हरौड़ा से बसपा की विधायक रहीं। सपा की विमला राकेश ने 2003 के उप चुनाव में हरौड़ा सीट जीती थी। विमला राकेश सर्वाधिक छह बार, शकुंतला देवी चार बार, मायावती दो बार और शशिबाला पुंडीर व रानी देवलता एक-एक बार विधायक रहीं।        
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed