फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haji Iqbal's wife made serious allegations, demanded CBCID investigation

Saharanpur News: हाजी इकबाल की पत्नी ने लगाए संगीन आरोप, सीबीसीआइडी जांच की मांग

Sun, 28 Jan 2024 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 28 Jan 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Haji Iqbal's wife made serious allegations, demanded CBCID investigation
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की पत्नी फातिमा बेगम ने मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर पुलिसकर्मियों व कई अन्य पर संगीन आरोप लगाए हैं। आरोप है कि अवैध कब्जा कर पुलिसकर्मी उनकी जमीन बिकवा रहे हैं। मामले की सीबीसीआइडी से जांच कराई जाए।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि उनके परिवार और रिश्तेदारों की जमीन पर पिछले दो वर्ष से भू-माफिया अवैध कब्जा कर बेच रहे हैं। इसमें बेहट और मिर्जापुर थाने के पुलिसकर्मी, पूर्व प्रधान और कई अन्य लोग शामिल है। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थानीय पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ झूठे मामले भी दर्ज किए गए, जिसमें सात केसों को कोर्ट ने निरस्त भी कर दिया है।
विज्ञापन

शहर में उनकी जमीन पर अवैध रूप से दो होटल बनाए जा रहे हैं, लेकिन पुलिस-प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा। कुछ लोग अब भी डरा-धमकाकर जमीन अपने नाम कराने का दबाव डाल रहे हैं। शिकायत में बताया कि यह जमीन गैंगस्टर एक्ट में अटैच है। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन के साथ मिलकर भू माफिया इस जमीन की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। पुलिस महानिदेशक, प्रवर्तन निदेशालय, मंडलायुक्त और डीएम को भी शिकायत भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed