फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haji Iqbal's wife alleges that police wants to implicate him in another case

Saharanpur News: हाजी इकबाल की पत्नी का आरोप, एक और केस में फंसाना चाहती है पुलिस

Tue, 05 Nov 2024 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 05 Nov 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Haji Iqbal's wife alleges that police wants to implicate him in another case
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम ने एक बार फिर से पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि उसके पति को फंसाने के लिए दूसरे गैंग के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। मामले की जांच के लिए डीजीपी समेत कई अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन

मिर्जापुर पोल गांव निवासी फरीदा बेगम ने भेजे गए शिकायती पत्र में बताया कि 28 अक्तूबर को वाल्मीकि समाज के लोगों के साथ मारपीट का मामला हुआ था। इसमें क्षेत्र के एक व्यक्ति और उसके नजदीकियों का हाथ होना बताया गया था। आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में मारपीट करने वाले लोगों के साथ उसके पति हाजी इकबाल का नाम भी जोड़ा जा रहा है। जो गलत है। साजिश के तहत इस केस में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

फरीदा बेगम ने भी यह भी आरोप लगाया कि पुलिस किसी के दबाव में यह काम कर रही हैं। पुलिस की मिलीभगत दूसरे लोग उनकी संपत्तियों पर कब्जा कर बेच रहे हैं। पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई की बजाय उसके परिवार के सदस्यों को ही झूठे केसों में फंसाया जा रहा है। फरीदा बेगम ने मंडलायुक्त, डीएम और एसएसपी को भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed