फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haji Iqbal's wife accused him of demanding extortion

Saharanpur News: हाजी इकबाल की पत्नी ने लगाया रंगदारी मांगने का आरोप

Sun, 17 Nov 2024 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 17 Nov 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Haji Iqbal's wife accused him of demanding extortion
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की पत्नी फरीदा बेगम ने एक पुलिस अधिकारी समेत कई लोगों पर दो करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पूर्व एमएलसी की पत्नी ने मुख्यमंत्री से लेकर ईडी और सीबीआई समेत कई कार्यालयों में शिकायत भेजी है, साथ ही अदालत में भी याचिका दायर कर न्याय की मांग की है।
विज्ञापन

मिर्जापुर पोल गांव निवासी फरीदा बेगम ने भेजी गई शिकायत में बताया कि गांव का एक पक्ष काफी समय से उनके खिलाफ साजिश रच रहा है। एक-एक कर उनकी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। जेल में बंद देवर और बेटों की जमानत के नाम पर विपक्षी पक्ष रुपयों की मांग कर रहा है। फरीदा बेगम ने आरोप लगाया कि 11 नवंबर को उसके देवर महमूद अली की जमानत हुई है। इसके बाद 13 नवंबर को विपक्षी पक्ष और एक पुलिस अधिकारी द्वारा धमकी दी गई।
विज्ञापन

जिसमें कहा कि यदि महमूद को जेल से बाहर निकालना है तो दो करोड़ दे दो। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दो करोड़ रुपये नहीं देने पर यह लोग झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed