फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Haji Iqbal's property worth Rs 203 crore seized

Saharanpur News: हाजी इकबाल की 203 करोड़ की संपत्ति सीज

Sun, 18 Jun 2023 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Haji Iqbal's property worth Rs 203 crore seized
- ढोल बजवाकर कराई मुनादी, पुलिस-प्रशासन ने लगाए सरकारी बोर्ड
विज्ञापन

- गैंगस्टर एक्ट के मामले में पुलिस-प्रशासन ने चिह्नित की है 506 करोड़ की संपत्ति

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर/मिर्जापुर। खनन माफिया और एक लाख के इनामी पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला की लखनऊ, नोएडा के साथ-साथ सहारनपुर में चिह्नित की गई 506 करोड़ की संपत्ति में से रविवार को जिले में 203 करोड़ की संपत्ति सीज की गई। देहात में मिर्जापुर और शहर में कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में सीज की कार्रवाई की गई है। पुलिस-प्रशासन की टीमों ने ढोल बजवाकर, मुनादी कराने के बाद कुर्क संपत्ति पर सरकारी बोर्ड लगा दिए।
रविवार को थाना मिर्जापुर क्षेत्र में एसडीएम बेहट दीपक कुमार, तहसीलदार प्रकाश सिंह, सीओ बेहट रूचि गुप्ता, मिर्जापुर कोतवाली प्रभारी नरेश कुमार, कोतवाली प्रभारी बेहट बृजेश पांडेय ने राजस्व विभाग की टीम के साथ गांव शाहपुर गाड़ा, रोशनपुर पेलो, शेरपुर पेलो, शफीपुर, अली अकबरपुर, मिर्जापुर पोल में ग्लोकल हॉस्पिटल के पास लगभग 438 बीघा भूमि सीज कर सरकारी बोर्ड लगाए। तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि डीएम के निर्देश पर 438 बीघा जमीन की कुर्की का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, महानगर में कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में कोर्ट रोड पर आरजी पैलेस की लगभग एक बीघा भूमि और दिल्ली रोड पर विकास भवन के पास लगभग दो बीघा भूमि को सीज कर सरकारी बोर्ड लगाए है। इससे पहले मुनादी भी कराई गई। इस दौरान तहसीलदार विपिन कुमार, नायब तहसीलदार पंकज निरवाल, कोतवाली सदर बाजार के कार्यवाहक प्रभारी विजय कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी डा. विपिन ताडा ने बताया कि हाजी इकबाल की जिले में 203 करोड़ की संपत्ति रविवार को कुर्क की गई है। आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

लखनऊ और नोएडा के लिए टीमें हुई रवाना

लखनऊ और नोएडा में हाजी इकबाल की संपत्ति कुर्क करने के लिए सहारनपुर से पुलिस-प्रशासन की टीमें रवाना हो गई। वहां के प्रशासन के साथ टीमें कुर्की की कार्रवाई करेंगी। हाजी इकबाल उर्फ बाला की लखनऊ और नोएडा में करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed