{"_id":"62741011694f202d5c37725b","slug":"haji-iqbal-took-possession-of-350-bighas-of-land-in-two-villages-saharanpur-news-mrt587336947","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने हाजी इकबाल की दो गांवों में 350 बीघा जमीन पर लिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने हाजी इकबाल की दो गांवों में 350 बीघा जमीन पर लिया कब्जा
कुर्क की गई संपत्ति पर बोर्ड लगाती पुलिस
- फोटो : SAHARANPUR
Link Copied
सहारनपुर/मिर्जापुर। खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल उर्फ बाल्ला की 21 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति कुर्क किए जाने के मामले में राजस्व विभाग एवं पुलिस टीम ने थाना मिर्जापुर के दो गांवों में 350 बीघा जमीन को चिह्नित करते हुए उस पर सरकारी बोर्ड लगाए हैं।
विज्ञापन
पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के खिलाफ अवैध संपत्तियों को कुर्क करने के लिए प्रशासन द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। हाजी इकबाल ने अपने नौकर नसीम के नाम 21 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति की थी। 50 से अधिक इन संपत्तियों को पुलिस प्रशासन ने रविवार को गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करते हुए कुर्क किया था। पुलिस नसीम को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। रविवार से ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम कुर्क की गई संपत्तियों को कब्जे में लेने की कार्रवाई कर रही है। बृहस्पतिवार को भी अवैध संपत्तियों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत राजस्व विभाग टीम ने कुर्क जमीन को कब्जे में लेकर बोर्ड लगाने की कार्रवाई की। बेहट तहसील के नायब तहसीलदार अनिल कुमार, कानूनगो रमेश चंद, लेखपाल शुभम गिल एवं पुलिस टीम में शामिल बादशाही बाग चौकी इंचार्ज असगर अली ने गांव रोशनपुर पेलो, शेरपुर पेलो में ग्लोकल यूनिवर्सिटी के बराबर में लगभग 350 बीघा जमीन पर सरकारी बोर्ड लगाए। इससे पहले बुधवार तक तीन सौ बीघा जमीन कब्जे में ली जा चुकी थी। तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि 650 बीघा जमीन की कुर्की का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आगे भी कोई मामला संज्ञान में आता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।