फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   haji ikbal

हाजी इकबाल के बेटे सहित दो के खिलाफ कुर्की की तैयारी

Wed, 16 Sep 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
haji ikbal
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल के बेटे सहित दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी में है। धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार कर पार्टनर के फर्जी हस्ताक्षर से बैंक खाता खोलने और नकदी जमा करने व ट्रांसफर करने के मामले में आरोपी इकबाल के बेटे जावेद और एक अन्य मोहम्मद अली के खिलाफ कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस गत चार सितंबर को तामील कराया गया था। अब कोर्ट से आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए अनुमति मांगी जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले की रिपोर्ट मीरपुर गंदेवड़ निवासी विश्वास कुमार ने 10 मार्च 2018 को सहारनपुर के जनकपुरी थाने में दर्ज कराई थी, जिसमें रविंद्र कुमार निवासी कांसेपुर बेहट, पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल निवासी मिर्जापुर, सौरभ मुकुंद निवासी सहारनपुर, विनोद कुमार निवासी सहारनपुर और पीएनबी ब्रांच के अधिकारी/ कर्मचारी को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन

विश्वास ने बताया था कि वह यमुना एग्रो सोल्यूशन फर्म में पार्टनर थे। फर्म के नाम पर 5.3 हेक्टेयर कृषि भूमि 2013 में खरीदी गई थी। इसके बाद फर्म के द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया था कि सौरभ मुकुंद और विनोद कुमार ने धोखाधड़ी और कूटरचित हस्ताक्षर करके 13 मई 2015 को यमुना एग्रो सोल्यूशन के नाम से पंजाब नेशनल बैंक में खाता खोला, जिसमें बड़ी मात्रा में रुपयों का लेन देन किया गया। उक्त चालू खाते का इस्तेमाल सौरभ मुकुंद और विनोद ने पूर्व एमएलसी मोहम्मद इकबाल की कंपनियों व फर्मों में रुपये हस्तांतरित करने के लिए किया। आरोप लगाया कि नोटबंदी के दौरान भी काफी पैसा जमा किया गया और दूसरी कंपनियों में ट्रांसफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में इस केस की विवेचना क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर हो गई थी। क्राइम ब्रांच की विवेचना में मोहम्मद इकबाल के बेटे जावेद के अलावा मोहम्मद अली और तारिक का नाम भी प्रकाश में आया था। आरोप है कि विश्वास कुमार के स्थान पर कूटरचना करके जावेद फर्म में पार्टनर बन गया और खाते से लेनदेन किया गया।

केस के विवेचक इंस्पेक्टर नीरज कुमार का कहना है कि आरोपी जावेद और मोहम्मद अली के खिलाफ गत फरवरी माह में कुर्की की उद्घोषणा का नोटिस कोर्ट से जारी हुआ था, लेकिन कोरोना काल बीच आने पर नोटिस तामील नहीं हुआ। अब चार सितंबर को ही नोटिस तामील कराया गया। अब कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी जा रही है।
चार आरोपियों के खिलाफ लग चुकी है चार्जशीट
क्राइम ब्रांच ने इस केस की विवेचना कर अगस्त 2019 में ही आरोपी मोहम्मद इकबाल, विनोद और सौरभ मुकुंद और फिर आरोपी तारिक के खिलाफ भी चार्जशीट भेज दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed