फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Hail-cold the Kanpkanpia

ओलावृष्टि-शीतलहर ने कंपकंपाया

Sun, 08 Jan 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 08 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hail-cold the Kanpkanpia
शहर में स्टेडियम रोड पर बरसात के बाद सड़क पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शुक्रवार की रात हुई बारिश और ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। सर्दी बढ़ने की वजह से ज्यादातर लोग घरों से बाहर नहीं निकले।  शनिवार को बाजार सूने पड़े रहे। 
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने सहारनपुर और आसपास के क्षेत्र में छह और सात जनवरी को बारिश होने का पूर्वानुमान दिया था। पांच जनवरी से हल्के बादल थे।

शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे जनपद में चंद मिनट की बूंदाबांदी हुई, जिसके बाद बादल छट गए थे, मगर रात करीब 11 बजे बादलों की गर्जना के साथ हल्की बारिश शुरू हो गई थी। रात करीब एक बजे ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई। शनिवार की सुबह भी बारिश होती रही। सुबह से ही शीतलहर शुरू हो गई थी। जिसने ठंडक बढ़ा दी। ऐसे में लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। 
विज्ञापन


शनिवार को न्यूनतम तापमान 01 और अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यानी न्यूनतम के साथ ही अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश से बचने के लिए लोग छाता लेकर निकले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जलभराव ने खोली नगर निगम की पोल 
बारिश ने नगर निगम की भी पोल खोलकर रख दी। बारिश की वजह से शहर की कई कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। चंद्र नगर, नवीन नगर, अहमद बाग, मिशन कंपाउंड के साथ ही पुराने शहर में मंडी क्षेत्र की अनेक कॉलोनियों में जलभराव रहा। डॉ. अंबेडकर स्टेडियम के बाहर सड़क पर जलभराव हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed