{"_id":"5e63e7898ebc3eeae2465a63","slug":"hail-and-rain-brought-cold-weather-saharanpur-news-mrt4726943173","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि और बारिश से मौसम में ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि और बारिश से मौसम में ठंड बढ़ी
विज्ञापन
सहारनपुर में बरसात के चलते अपनी कार्य को जाते परिवार
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दो दिन से हो रही बारिश और ओलावृष्टि के कारण मौसम में ठंड बढ़ गई है। शहर के अनेक इलाकों में जलभराव की समस्या भी देखने को मिली।
जनपद में शुक्रवार की सुबह बारिश होने के बाद दिन में मौसम खुल गया था, मगर शाम के समय ओलावृष्टि और झमाझम बारिश से शहर की सड़कें जलमग्न रहीं। रात में मौसम खुल गया था। शनिवार की सुबह भी हल्के बादल थे। उम्मीद थी कि बारिश नहीं होगी, मगर सुबह करीब दस बजे फिर से बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद दिन भर रुक रुककर बारिश होती रही। दो दिन से हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 11 और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में अनेक जगहों पर जलभराव रहा। माधोनगर और गढ़ी मलूक में नाला चॉक होने की वजह से जलभराव रहा। चंद्रनगर और नवीन नगर की सड़कों पर भी पानी भरा नजर आया। सोफिया स्कूल की बगल की सड़क पानी से लबालब नजर आई। बारिश की वजह से बढ़ी ठंड के कारण लोगों के गर्म कपड़े दोबारा निकल आए हैं। अगले 24 घंटे में मौसम के खुलने की संभावना जताई जा रही है।
विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान
पिलखनी क्षेत्र में बड़ी लाइन टूटने की वजह से करीब आधे शहर की बिजली 36 घंटे से अधिक समय तक बंद रही। हकीमपुरा फीडर से जुड़ी कॉलोनियों और गांवों में बृहस्पतिवार की रात गायब हुई बिजली शुक्रवार की रात सात बजे आ गई थी, मगर अचानक से फिर बारिश और तूफान आने से फिर से लाइन में खराबी आ गई। रात भर गायब रहने के बाद शनिवार की सुबह दस बजे बिजली आई।