फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Had to wait at cremation ground for cremation

श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए वेटिंग

Sat, 01 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Had to wait at cremation ground for cremation
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण और अन्य बीमारियों से मरने वालों की संख्या में इजाफा होने के साथ ही श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए भी वेटिंग हो गई। शुक्रवार को अंबाला रोड स्थित श्मशान घाट पर कुल 26 शवों का अंतिम संस्कार हुआ, जिनमें से 14 शव कोरोना संक्रमण के कारण मरने वालों के थे।
विज्ञापन

अंबाला रोड स्थित श्मशान घाट पर सुबह से ही शवों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर में यह स्थिति हो गई कि कई शव पहुंच गए। इस कारण कुछ शवों का अंतिम संस्कार करने के लिए तो इंतजार तक करना पड़ा। क्योंकि श्मशान घाट परिसर में बने सभी चबूतरों पर दाह संस्कार हो रहा था। इस श्मशान घाट प्रबंध समिति के प्रधान राजन अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को कुल 26 अंतिम संस्कार हुए। अब तक की यह सबसे बड़ी संख्या है। उन्होंने बताया कि कुछ अंतिम संस्कार ऐसे शवों के भी कराए गए, जिनकी मौत चंडीगढ़ अथवा गौतमबुद्धनगर में हुई। इन शवों को लाने वाले परिजनों का कहना था कि शव को रात में ही एंबुलेंस से सहारनपुर ले आए थे। क्योंकि वह यहीं के रहने वाले थे। उन्होंने बताया कि शनिवार से यहां ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी कि पर्ची देखकर ही शव वाहन को अंदर प्रवेश दिया जाएगा। क्योंकि बीच में बगैर पर्ची वालों के पहुंचने से दिक्कत होती है।
विज्ञापन

उधर, हकीकतनगर और नुमाइश कैंप स्थित श्मशान घाट पर भी शुक्रवार को अंतिम संस्कार की यही स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed