{"_id":"67e9901184ddc6b7d1060804","slug":"hacker-is-active-even-after-fir-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-146016-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एफआईआर के बाद भी हैकर सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एफआईआर के बाद भी हैकर सक्रिय
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गृहकर एवं जलकर अनुभाग का सॉफ्टवेयर हैक करने वाला व्यक्ति एफआईआर दर्ज होने के बाद भी सक्रिय है। उसने कई बकाएदारों को रविवार को भी टैक्स जमा कराने के संदेश भेजे हैं, जिनमें 20 फीसदी छूट की बात कही गई है। हालांकि पुलिस उसका बैंक खाता शनिवार की रात ही होल्ड करा चुकी है।
नगर निगम के अधिकारियों को दो दिन पहले सूचना मिली थी कि उनका सॉफ्टवेयर किसी ने हैक कर लिया है, जिसके पास कर बकाएदारों की पूरी सूची, मोबाइल नंबर और कितना टैक्स बकाया है उपलब्ध है। इसी वजह से वह बकाएदारों के मोबाइल पर संदेश भेजकर 20 फीसदी छूट के साथ टैक्स जमा कराने की अपील कर रहा है। जो लोग उसके कहने पर लालच में आकर टैक्स जमा करा रहे हैं वह पैसा हैकर के बैंक खाते में जा रहा है, जिससे नगर निगम को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है, लेकिन अभी तक कितना नुकसान हैकर ने नगर निगम को पहुंचाया है।
यह अभी स्पष्ट नहीं है, क्योंकि या तो वह बताएगा, जिसने हैकर के कहने पर टैक्स जमा कराया है या फिर हैकर के बैंक खाते की जांच से पता चलेगा।
उधर, कर अधीक्षक सुधीर शर्मा की तहरीर पर थाना साइबर क्राइम अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुका है, साथ ही बैंक खाता भी होल्ड किया गया है। थाना साइबर क्राइम प्रभारी विजय त्रिपाठी ने बताया कि एफआईआर दर्ज करने के साथ ही बैंक खाता होल्ड किया गया है। आगे की कार्रवाई चल रही है।