फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gymnasiums will be developed in 10 blocks

Saharanpur News: 10 ब्लॉक में विकसित होंगी व्यायामशालाएं

Mon, 29 Jan 2024 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 29 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Gymnasiums will be developed in 10 blocks
सहारनपुर। जिले में दस व्यायामशालाएं विकसित की जाएंगी। मॉडल के रूप में ब्लॉक पुवांरका में एक व्यायामशाला बनाई जा चुकी है। अब दस अन्य विकासखंड स्तर पर भी व्यायामशालाएं बनेंगी, जिनमें ग्रामीणों के कसरत, योग और बच्चों के खेलने की व्यवस्था रहेगी। इसके लिए जगह भी चिह्नित की गई है। दरअसल, जिले में 11 विकासखंड और 884 ग्राम पंचायत हैं। ग्रामीण इलाकों में व्यायामशालाएं बनाए जाने की मांग उठती रही है। एक वर्ष पूर्व पुवांरका में एक व्यायामशाला बनाई गई थी। इसके साथ ही अन्य विकासखंड बलियाखेड़ी, मुजफ्फराबाद, साढ़ौली कदीम, सरसावा, नकुड़, गंगोह, नानौता, रामपुर मनिहारान, देवबंद और नागल में भी व्यायामशालाएं बनाए जाने का प्रस्ताव था, लेकिन भूमि न मिलने की वजह दिक्कत आई थी। अब जिला विकास विभाग और जिला पंचायत राज विभाग ने सर्वे कराकर लगभग सभी दस जगहों पर व्यायाम शालाएं बनाने को जगह चिह्नित की है। इसको लेकर जिस विभाग की भूमि है, उससे एनओसी भी मांगी गई है।
विज्ञापन

ऐसा होगा व्यायामशाला का स्वरूप
एक हॉल बनेगा, जिसमें ग्रामीण कसरत कर सकेंगे। 24 घंटे पथ प्रकाश की व्यवस्था होगी। कुश्ती के लिए मिट्टी वाला छोटा मैदान बनाया जाएगा। बरसात से बचाव के लिए टीनशेड डाली जाएगी। व्यायामशाला की चार दीवारी होगी। बच्चाें के खेलने के लिए झूले भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

व्यायामशालाएं बनाने का प्रस्ताव बना है। पुवांरका में एक व्यायामशाला बनी है। जल्द अन्य विकासखंड स्तर पर भी व्यायाम शाला का निर्माण होगा।
-आलोक शर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed