फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gym trainer hanged himself in suspicious circumstances

Saharanpur News: संदिग्ध हालात में जिम ट्रेनर ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 24 Jul 2023 10:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
Gym trainer hanged himself in suspicious circumstances
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में कोर्ट रोड स्थित जिम के ट्रेनर ने संदिग्ध हालात में सोमवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोेतवाली सदर बाजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कोतवाली रामपुर मनिहारान के गांव इस्लामनगर निवासी सचिन की उम्र 28 साल थी। वह महानगर में कोर्ट रोड स्थित एक जिम में ट्रेनर था और पत्नी व बेटी के साथ कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में बृजेशनगर में किराए के मकान में रह रहा था। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि सचिन ने बृजेशनगर स्थित किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सचिन ने गृह कलह में आत्महत्या की है। उसके एक चार साल की बेटी है। पता लगने ही परिजनों में कोहराम मच गया और वह भी इस्लामनगर से सहारनपुर पहुंच गए। पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed