फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Gurunanak Dev ji gave the message of brotherhood in the society

गुरुनानक देव जी ने दिया समाज में भाईचारे का संदेश

Tue, 12 Nov 2019 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gurunanak Dev ji gave the message of brotherhood in the society
रामपुर मनिहारान के मेन बाजार में प्रभात फेरी में शामिल श्रद्वालु - फोटो : SAHARANPUR
गुरुनानक देव जी ने दिया समाज में भाईचारे का संदेश
विज्ञापन

देवबंद/गंगोह/चिलकाना (सहारनपुर)। जिले में मंगलवार को गुरुनानक देव जी का प्रकाश उत्सव क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शबद कीर्तन आयोजित हुए और शाम तक लंगर चला। गुरुद्वारों पर रोशनी भी की गई। इस दौरान गुरुनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने समाज में भाईचारे का संदेश दिया।
देवबंद के संत शिरोमणि गुरु रविदास आश्रम सैनपुर में मंगलवार को कार्तिक पूर्णिमा और गुरुनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सत्संग का आयोजन किया। योगी महाराज ने कहा कि हर कोई चाहता है कि देश से भ्रष्टाचार मिटे, लेकिन मिटेगा कैसे हम सब भ्रष्ट हैं। भ्रष्टाचारी को मिटाने की एक ही दवा है वह चरित्रवान बने। संचालन रणवीर दास ने किया। इसमें दयाराम भगत, आचार्य जसवीर दास, धर्मदास, गंगादास, जीराम दास, जुगल दास, देव कुमार, भंवर सिंह, ओमवीर सिंह, चरन सिंह, डा. केपी सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

गंगोह में गुरुनानक जन्मोत्सव कार्यक्रम मंगलवार को सुबह ही शुरू किए। क्षेत्र में कई जगह प्रभातफेरी भी निकाली। पीठ बाजार स्थित गुरुद्वारे में सबसे पहले शबद कीर्तन का आयोजन किया। इस दौरान विश्व शांति के लिए अरदास भी की। इसके बाद लंगर चला, लंगर में हजारों लोगों ने भाग लिया। रात को कई घंटे तक आतिशबाजी भी की। लंगर में कई विशिष्ट लोग भी शामिल हुए, जिन्होंने अन्य लोगों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। इसमें दिलावर सिंह, सन्नी, लक्की बेदी, अरविंद पाल सिंह कपूर, राजेश कुमार, नवीन पांचाल, अंकुर तायल, चंद्र मोहन सभासद, तलविंद्र कौर, अमरदीप सिंह लाड्डी, मीनू, मधु, साक्षी, निर्मल, गीता, सुमन, पूजा, सरोज, सुनीता, पुष्पा, कविता आदि की भागीदारी रही। महंगी गांव में स्थित गुरुद्वारा में भी गुरुनानक देव जी का प्रकाश उत्सव क्षेत्र में धूमधाम से मनाया। इसके अलावा गुरु नानकपुरा, बोड़पुर आदि स्थानों पर भी शबद कीर्तन और लंगर का आयोजन हुआ। चिलकाना के सुलतानपुर में पंजाबी समाज के लोगों द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में गुर वाणी का पाठ कर ग्रंथी वजीर सिंह ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज में एकता एवं भाईचारा का संदेश दिया। इस दौरान वेद प्रकाश, चेयरमैन अकबर कुरैशी, जयपाल सैनी प्रवीन चावला, दीपक अरोड़ा, लाजपत राय, अशोक अरोड़ा, रवि कालड़ा, आकाश अरोड़ा, चेतन गाबा, अनिल गाबा, राजन गाबा, अनिल गाबा, पवन गुंबर, अशोक कुमार, निशांत जैन, सचिन जैन, बनारसी दास, चमन लाल आदि रहे। उधर, फिरोजाबाद रोड पर स्थित गुरुद्वारे में भी शबद कीर्तन और गुरवाणी का पाठ किया। यहां भी लंगर का आयोजन किया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंगर में सभी धर्मों की महिलाओं ने दिया साथ
गंगोह। मंगलवार को गुरु पर्व पर गंगोह स्थित गुरुद्वारा में भोग लंगर प्रसाद के दौरान सभी धर्म के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यही नहीं सोमवार को लंगर के लिए एकत्र की सामग्री में भी भागेदारी दिखाई। आजादी के बाद से भाईचारे की मिसाल कायम रखने में गंगोह का विशेष सहयोग रहा है। मंगलवार को भी उसे कायम रखते हुए शाजीया मसूद, जीनत हुसैन सहित अन्य मुस्लिम महिलाओं ने लंगर बनाने में सहयोग किया। साथ ही दरबार साहिब में अकीदत भी की।

प्रभातफेरी का नगर में स्वागत किया
नानौता। नगर के मोहल्ला सरावज्ञान स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ हुई प्रभातफेरी नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस गुरुद्वारा साहिब पर पहुंची। प्रभातफेरी का नगर में अनेक स्थानों पर स्वागत हुआ। ज्ञानी हरविंदर सिंह द्वारा गुरुबाण्ी के माध्यम से गुरुनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद गुरुद्वारा परिसर में गुरू के अटूट लंगर का आयोजन किया। प्रधान सरदार भुपेंदर सिंह खालसा और प्रबंधक सरदार बीर सिंह ने समूह साध संगत को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश दिवस पर बधाई दी। इस दौरान सरदार बख्शीश सिंह, स मुख्तयार सिंह, अशोक तागरा, राज कुमार कालड़ा, इंद्रजीत सिंह, हरीश तनेजा, महेंद्र सिंह, डॉ. मनजीत सिंह, गुरपाल सिंह, गुरबीर सिंह, अवतार सिंह, हरबंश लाल, मनी सिंह, अमनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, अमन सिंह, मनोज अरोड़ा, प्रकाश कौर, हरमीत कौर, सतनाम कौर, अलका गुगनानी, अमरदीप सिंह गिफ्टी, कुलजोत सिंह रमन, अमरजीत कौर, दलजीत कौर, जगदीप कौर पंकज, कुलजीत कौर, कंवलजीत कौर, मन्नत कौर, कृष्ण कुमार गुप्ता आदि ने धर्म लाभ उठाया।

गुरुद्वारा गंगोह में लंगर छकते श्रद्धालु

गुरुद्वारा गंगोह में लंगर छकते श्रद्धालु- फोटो : SAHARANPUR

श्री गुरूनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रोशनी में नहाया श्री गुरूद्वारा ?

श्री गुरूनानक देव जी महाराज के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रोशनी में नहाया श्री गुरूद्वारा ?- फोटो : DEVBAND

सैनपुर में सतसंग में प्रवचन करते योगी महाराज

सैनपुर में सतसंग में प्रवचन करते योगी महाराज- फोटो : DEVBAND

चिलकाना के सुलतानपुर में गुरुवाणी का पाठ करते ग्रंथी वजीर सिंह।

चिलकाना के सुलतानपुर में गुरुवाणी का पाठ करते ग्रंथी वजीर सिंह।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed