{"_id":"66302e270e4605f688020c84","slug":"guru-disappears-from-ashram-after-threat-two-people-accused-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-122721-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: धमकी के बाद गुरु आश्रम से गायब, दो लोगों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: धमकी के बाद गुरु आश्रम से गायब, दो लोगों पर आरोप
Tue, 30 Apr 2024 05:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:02 AM IST
विज्ञापन
नागल। गांव पहाड़पुर निवासी चंद्रभान पुत्र रामदिया ने धमकी के बाद गांव भीक्कनपुर स्थित रविदास आश्रम से गुरु को गायब करने का दो लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
चन्द्रभान ने पुलिस को बताया कि वह काफी समय से गांव भीक्कनपुर स्थित रविदास मानव निर्णय आश्रम में रहकर गुरु अमरदास की सेवा कर रहा है। शनिवार रात 8 बजे दो बाइक पर सवार छह लोग आश्रम पहुंचे। उनमें से दो लोग धारदार हथियार लेकर अंदर गए तथा गुरु अमरदास को जाति सूचक शब्द कहते हुए गाली गलौज करते हुए 24 घंटे के अंदर आश्रम खाली करने की चेतावनी दी। ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद रविवार सुबह से गुरु अमरदास आश्रम से गायब हैं। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।